back to top

छात्रों को मिला विदेशी शिक्षा और करियर के अवसरों का मार्गदर्शन

लखनऊ । सुभाष चंद्र बोस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, प्रबंध नगर में एक प्रेरणादायक सत्र एवं वन-टू-वन इंटरैक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं वैश्विक करियर अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की निदेशक रितु सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की प्राचार्य एवं संयोजक डॉ. सुधा मिश्रा रहीं, जबकि सह-संयोजक के रूप में डॉ. रविंद्र विक्रम एवं डॉ. मोनिका मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. ममता मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर दक्षिण कोरिया की प्रतिष्ठित क्युंगडोंग यूनिवर्सिटी ग्लोबल के अंतरराष्ट्रीय गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. जॉन ली, प्रेसिडेंट, क्युंगडोंग यूनिवर्सिटी ग्लोबल, मैडम जूलिया जंग, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ तथा डॉ. नूर आलम, डीन, ग्रेजुएट स्कूल उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा दक्षिण कोरिया को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा एवं ग्लोबल एक्सपोजर का सशक्त केंद्र बताया। उन्होंने क्युंगडोंग यूनिवर्सिटी ग्लोबल में संचालित विभिन्न अंडरग्रेजुएट कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिनमें प्रबंधन एवं उद्यमिता, लेखांकन एवं वित्त, मार्केटिंग, सूचना प्रणाली एवं डेटा एनालिटिक्स, लाइब्रेरी आर्ट्स एवं शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय प्रशासन तथा अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन प्रमुख हैं।

अतिथियों ने यह भी बताया कि दक्षिण कोरिया की शिक्षा प्रणाली व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम जॉब्स के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों रतेंद्र सिंह, शिखा गुप्ता, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. सौरभ पांडेय, आशीष दास, अनामिका एवं अमित श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद किया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा एवं वैश्विक करियर के नए अवसरों के द्वार खोलने वाला सिद्ध हुआ।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...