back to top

पीड़ितों की सहायता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जनता दर्शन में बोले सीएम योगी

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित है कि पीड़ितों की मदद में विलंब और लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी तय है। किसी पीड़ित की समस्या के समाधान में अगर कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया।
हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।

RELATED ARTICLES

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...