back to top

मिर्जापुर में हुई लाखों की लूट में विफलता के बाद कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। मिर्जापुर में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक की कैश वेन से चालक की गोली मारकर हत्या करने के बाद लाखों की लूट के मामले में करीब 60 घंटे के बाद भी बदमाशों को न पकड़ पाने पर शासन की ओर से पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिटी श्रीकांत प्रजापति व सीओ नगर परमानंद कुशवाहा को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीजी आफिस लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया।

वहीं लापरवाही के के आरोप में कटरा कोतवाली प्रभारी वेंकटेश तिवारी, डंकीनगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा, आरक्षी जयप्रकाश, डायल 112 के हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार को निलंबित कर दिया गया।

बदमाशों पर एक लाख का इनाम

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम बनाने के साथ ही 1 लाख का इनाम घोषित किया है। यह इनाम बदमाशों के बारे में जानकारी देने वालों को दिया जाएगा । जानकारी देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।

दिनदहाड़े गोली मारकर ले गए थे कैश वाला बक्सा

एक्सिस बैंक के सामने दो बाइक सवार चार बदमाशों ने 12 सितंबर को दोपहर में लूट और हत्या के वारदात को अंजाम देने के बाद लाखों की लूट कर ली थी। इस घटना के बाद डीजीपी विजय कुमार ने एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार को मौके पर पहुंचे थे और करीब 8 टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ने के लिए आदेशित किया गया था लेकिन साठ घंटे बीत जाते के बाद भी कोई सफलता न मिलने पर यह कार्रवाई की गयी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...