back to top

शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले निवेशकों द्वारा सतर्कता बरतने से सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को शुरुआती लाभ को गंवा दिया और यह 46 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 272.39 अंक चढ़ गया था। अंत में सेंसेक्स 45.72 अंक या 0.13 प्रतिशत के नुकसान के साथ 34,915.80 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.30 अंक या 0.10 प्रतिशत के नुकसान से 10,302.10 अंक पर बंद हुआ। तिमाही प्रदर्शन के लिहाज से देखा जाए, तो अप्रैल-जून की तिमाही में सेंसेक्स 18.5 प्रतिशत या 5,447 अंक चढ़ा है। वहीं तिमाही आधार पर निफ्टी 20 प्रतिशत या 1,704 अंक मजबूत हुआ है। इस बीच, कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा इसके अर्थव्यवस्था पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर निवेशक चिंतित हैं। इसके अलावा भारत-चीन सीमा तनाव से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

विश्लेषकों ने कहा कि भारतीय बाजारों ने शुरुआती बढ़त को गंवा दिया, क्योंकि निवेशकों ने मोदी के संबोधन से पहले देखो और इंतजार करो का रुख अख्तियार किया। प्रधानमंत्री ने बाजार बंद होने के बाद अपने संबोधन में 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त राशन योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को नवंबर अंत तक बढ़ाने की घोषणा की। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद सरकार ने सोमवार को अनलॉक 2.0 के दिशानिर्देश जारी िए थे। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत टूट गया।

सनफार्मा, आईटीसी, ओएनजीसी, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर मारुति, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.75 प्रतिशत तक का नुकसान रहा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, दिन में ज्यादातर समय सकारात्मक दायरे में रहने के बाद बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले बाजार में अनिश्चितता की स्थिति रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 75.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय बढ़त के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख था।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.36 प्रतिशत टूटकर 41.28 डॉलर प्रति बैरल रह गया। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1.03 करोड़ को पार कर गई है। अब तक इस महामारी से 5.05 लाख लोगों की मौत हुई है। भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले 5,66,840 पर पहुंच गई है। अब तक इस महामारी से 16,893 लोगों की जान गई है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...