back to top

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 931 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा नुकसान

सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद फिसला बाजार

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। मानक सूचकांक शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचे थे, लेकिन बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चला और अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1.30 प्रतिशत से ज्यादा के नुकसान के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 930.88 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 70,506.31 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 302.95 अंक यानी 1.41 प्रतिशत गिरकर 21,150.15 अंक पर आ गया।

शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और जल्द ही सेंसेक्स 475.88 अंक यानी 0.66 प्रतिशत तक उछलकर 71,913.07 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। लेकिन ऊंचे स्तर पर चौतरफा बिकवाली का जोर रहने से सेंसेक्स लुढ़कते हुए 70,302.60 के निचले स्तर तक गिर गया। कारोबार के अंत में यह 70,506.31 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी के साथ ही इसी तरह का रुझान देखा गया। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी 139.9 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 21,593 के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। लेकिन निवेशकों के मुनाफावसूली करने से यह भी गिरकर 21,150.15 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान के बावजूद घरेलू बाजारों में कारोबार के उत्तरार्द्ध में तेज और अचानक बिकवाली देखी गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का मूल्यांकन अधिक हो जाने से निवेशकों ने मुनाफा काटा। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों को मुनाफावसूली के लिए प्रेरित किया।

बाजार में चौतरफा गिरावट का आलम यह रहा कि सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सिर्फ एचडीएफसी बैंक ही बढ़त में रही। बाकी सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। टाटा स्टील में सबसे अधिक 4.21 प्रतिशत की गिरावट रही। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी गिरावट आई। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, बाजार में मुनाफा कमाने का जोर देखा गया और यह करीब डेढ़ प्रतिशत लुढ़क गया। शुरुआती तेजी के बाद निफ्टी सुबह के सत्र में एक दायरे में ही रहा लेकिन बाद में सभी क्षेत्रों की दिग्गज कंपनियों में तेज गिरावट से पूरा परिदृश्य बदल गया।

बाजार के सभी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए जिनमें यूटिलिटी खंड को सर्वाधिक 4.65 प्रतिशत का नुकसान हुआ। दूरसंचार खंड में 4.36 प्रतिशत और ऊर्जा खंड में भी 4.33 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई। व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप में 3.42 प्रतिशत और मिडकैप में 3.12 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कुल 3,177 शेयर गिरावट में रहे जबकि 658 लाभ और 86 शेयर अपरिवर्तित रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान के साथ बंद हुआ।

यूरोप के अधिकांश बाजार दोपहर के कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच, शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 601.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

RELATED ARTICLES

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...