back to top

शिक्षक भर्ती घोटाले में एसटीएफ ने की व्यापक छापेमारी

  • एक दर्जन से गहन पूछताछ, उगले कई राज

लखनऊ। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मचाने वाले अनामिका शुक्ला प्रकरण में यूपी एसटीएफ ने जांच तेज कर दी है। सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले में गुरूवार की देर रात तक धर पकड़ रही जारी है। एक दर्जन से ज्यादा फर्जी अभ्यर्थी अब तक दबोचे गए, जिनसे एसटीएफ लगातार पूछताछ कर रही है।

इस भर्ती में घोटाले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त हैं और वह डीजीपी से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। उधर, दर्जनों केस दर्ज होने के बाद अब फजीर्वाड़ा करने वाले का फर्जी शिक्षक भाई पुलिस की गिरफ्त में आया है। 25 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अनामिका शुक्ला के शैक्षणिक दस्तावेजों की मदद से फर्जी अनामिका शुक्ला की नियुक्ति कराने वाला मास्टर माइंड मैनपुरी के भौगांव का पुष्पेंद्र है।

दूसरी तरफ भर्ती घोटाले में जांच कर रही यूपी एसटीएफ ने गुरूवार को भी कई जिलों में छापेमारी की और इस दौरान आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ की जा रही है। मास्टरमाइंड के भाई जसवंत को मैनपुरी में गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस उसे सोरों कोतवाली लेकर आई।

उससे पूछताछ में जानकारी मिली कि वह भी वैभव के फर्जी नाम व दस्तावेजों के सहारे कन्नौज के एक स्कूल में नौकरी कर रहा है। उसने यह भी खुलासा किया कि गिरफ्तार की गई सुप्रिया जिस मास्टरमाइंड का नाम राज बता रही थी उसका असली नाम पुष्पेंद्र है और गुरूजी के नाम से जाना जाता है। जब उससे पूछताछ हुई तो उसने मैनपुरी निवासी राज और अमरकांत के नाम बताए।

अनामिका के दस्तावेज डेढ़ लाख रुपये में बेचे थे

यह भी बताया कि राज ने उसको अनामिका के दस्तावेज डेढ़ लाख रुपये में बेचे थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि पुष्पेंद्र, फर्जी डिग्रियों से लोगों को शिक्षक की नौकरी दिलाने का गिरोह चलाता है। कासगंज पुलिस ने गुरुवार को उसके भाई जसवंत को पकड़ा है। वह भी फर्जी शिक्षक है। जसवंत खुद विभव कुमार के फर्जी नाम से कन्नौज के हरसेन ब्लॉक के रामपुर बरौली के माध्यमिक स्कूल में शिक्षक है।

उसके भाई पुष्पेंद्र को कोई राज के नाम से जानता है तो कोई नीतू के नाम से। उसको तो कुछ लड़कियां गुरुजी के नाम से जानती है। वह बीते सात वर्ष से फर्जी नौकरी दिलाने का धंधा कर रहा है। फर्जी शिक्षक जसवंत ने पुलिस के सामने अपने भाई के कई राज उगले हैं, जिनसे ये साफ हो गया है कि कॉकस के तार सिर्फ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से ही नहीं बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग से भी जुड़े थे।

पुष्पेंद्र फर्जी डिग्री रैकेट का बड़ा संचालक

फिलहाल पुलिस जसवंत से उसके भाई के बारे में और राज उगलवाने में लगी है। उसका भाई पुष्पेंद्र उर्फ राज उर्फ नीतू अभी फरार है। पुष्पेंद्र फर्जी डिग्री रैकेट का बड़ा संचालक है। पुष्पेंद्र ने ही राज बनकर सुप्रिया को अनामिका के डाक्यूमेंट्स पर नौकरी दिलाई थी।एसपी कासगंज ने बताया कि 25 जिलों में अनामिका के नाम से फर्जी नियुक्ति कराने वाला मैनपुरी के भौगांव का रहने वाला पुष्पेंद्र ही है।

उसके भाई जसवंत ने बताया कि वह कन्नौज के हरसेन ब्लॉक के रामपुर बरौली मेंं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंं इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। दोनों भाई सात वर्ष से फर्जी शिक्षक नौकरी का धंधा कर रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि कॉकस के तार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के साथ ही साथ बेसिक शिक्षा विभाग से भी जुड़े है।

अब जल्द हो जाएगा पूरा खुलासा

तभी जसवंत नाम का व्यक्ति विभव के नाम से नौकरी कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि नाम के इस खेल का पूरा खुलासा अब जल्द हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। एसओजी के साथ सर्विलांस टीम लगी है। सोरो थाना पुलिस भी तहकीकात कर रही है। आरोपितों को जल्द पकड़ कर फजीर्वाड़े का खुलासा किया जाएगा।

माना जा रहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति में बड़े फजीवाड़े की जांच को अनामिका शुक्ला के नाम पर पर ही उलाझाना मास्टरमाइंड का मकसद है। इसी कारण इस प्रकरण में जहां भी अनामिका शुक्ला का नाम सामने आया, वहां पर इस्तीफा दिलाया गया। जिससे पुलिस एवं शिक्षा विभाग समझे कि नौकरी करने वाली अनामिका ही थी।

मास्टरमाइंड ने कायमगंज की सुप्रिया को इस्तीफा देने के लिए कार से भेजा। यह कार भी कथित राज ने ही किराया पर ली थीं। उसने अपने एक साथी को भी कार में सुप्रिया के साथ भेजा था, जिसका नाम अमरजीत बताया जा रहा है, लेकिन वह बीएसए दफ्तर के कर्मचारियों को देख कर ही फरार हो गया था। मास्टरमाइंड की मंशा थी कि इसका भी इस्तीफा विभाग में पहुंच जाएगा तो सूबे के अन्य जिलों की तरह यह जांच भी उस अनामिका शुक्ला तक सिमट जाएगी, जिसे कायमगंज में कोई नहीं पहचानता।

RELATED ARTICLES

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...

कंगना रनोट ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?

मुंबई। स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लगातार विवादित बयान दे रहीं कंगना रनोट ने अब बिना नाम लिए एक एक्ट्रेस के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है।...

‘खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया’ : अविनाश

मुंबई। टीवी और रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बना चुके अविनाश मिश्रा अब 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर...

फिल्म रामायण पर छिड़ा विवाद, रामलीला महासंघ की दो टूक- विवादित सीन नहीं हटे तो होगा विरोध प्रदर्शन

मुंबई। रणबीर कपूर, सनी देओल और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के डायरेक्टर...