back to top

‘स्टार्टअप इंडिया’ ने लाखों युवाओं को उद्यम, उद्योग एवं नवाचार के नए अवसर प्रदान किए : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्टार्ट अप इंडिया’ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को कहा कि पिछले एक दशक में इसने लाखों युवाओं को उद्यम, उद्योग और नवाचार के नए अवसर प्रदान किए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई ‘स्टार्टअप इंडिया’ योजना के सफलतम 10 वर्ष पूरे होने पर सभी को हार्दिक बधाई। यह अभिनव पहल युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देते हुए भारत को नवाचार संचालित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में गतिशील बना रही है।

उन्होंने कहा, पिछले एक दशक में स्टार्टअप इंडिया ने लाखों युवाओं को उद्यम, उद्योग एवं नवाचार के नए अवसर प्रदान किए हैं। उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी स्टार्टअप परिवेश के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। इस विकासोन्मुख अभियान से ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ की यात्रा को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत 16 जनवरी 2016 को एक परिवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में की गई थी जिसका उद्देश्य नवोन्मेष को पोषित करना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश-आधारित वृद्धि को सक्षम बनाना है ताकि भारत को नौकरी तलाशने वालों के बजाय नौकरी देने वालों का देश बनाया जा सके।

आधिकारिक बयान के मुताबिक पिछले एक दशक में ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल भारत की आर्थिक एवं नवोन्मेष संरचना का एक प्रमुख आधार बनकर उभरी है। इसने संस्थागत तंत्र को मजबूत किया है, पूंजी एवं मार्गदर्शन तक पहुंच का विस्तार किया है और स्टार्टअप के लिए विभिन्न क्षेत्रों एवं भौगोलिक क्षेत्रों में विकास तथा विस्तार के अनुकूल माहौल को बढ़ावा दिया है। बयान में कहा गया कि इस दौरान भारत के स्टार्टअप परिवेशी तंत्र में अभूतपूर्व विस्तार देखा गया है और देश र में 2,00,000 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी गई है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...