back to top

श्रीलंका ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए आईएमएफ से 10 करोड़ डॉलर का कर्ज मांगा

कोलंबो। श्रीलंका ने फाइजर के कोविड-19 रोधी टीकों की 1.4 करोड़ खुराकें खरीदने और टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित अन्य खर्चों के वित्त पोषण के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 10 करोड़ डॉलर का कर्ज लेने का फैसला किया है। सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की। सरकार ने एक बयान में कहा, स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रमबुकवेला ने प्रस्ताव दिया था कि श्रीलंका कोविड-19 से निपटने के लिए रणनीतिक तैयारी कार्यक्रम के तहत 10 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कर्ज ले सकता है। इसमें बताया गया कि आईएमएफ श्रीलंका को कोविड-19 से निपटने में मदद करने के लिए 10 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कर्ज देने पर राजी हो गया है। यह फैसला फाइजर के टीकों की 1.4 करोड़ खुराकें खरीदने और टीकाकरण कार्यक्रम संबंधी अन्य खर्चों के वित्त पोषण के लिए निधि हासिल करने के वास्ते लिया गया है।

औषधि मंत्री चन्ना जयसुमन ने मंगलवार को संसद में कहा था कि सरकार ने देश की 2.1 करोड़ आबादी में से 50 प्रतिशत से अधिक को टीके की खुराक दे दी है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य अगले कुछ महीनों में 75 प्रतिशत से अधिक आबादी को टीका लगाने का है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर तक 62 प्रतिशत से अधिक आबादी को टीके की पहली खुराक दे दी गयी है। लोक स्वास्थ्य निरीक्षकों ने बताया कि 30 वर्ष की आयु से कम के लोगों ने टीका लगवाने से इनकार कर दिया है। उनमें से केवल 35 प्रतिशत ने 20 सितंबर तक टीका लगवाया है। लोक स्वास्थ्य निरीक्षकों के प्रवक्ता उपुल रोहन ने कहा, युवाओं का यह मानना है कि फाइजर का टीका अधिक प्रभावी है। श्रीलंका में कोरोना वायरस से 12,284 मरीज जान गंवा चुके हैं जबकि संक्रमण के कुल 5,07,330 मामले आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...

हरिद्वार तक 10,761 करोड़ से विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2 दिन पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुँच गए सवाल 

मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगा है। जिसके बाद एमपीएससी ने मार्च में हुई स्क्रीनिंग...

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी आग, 16 नवजातों में से 15 की मौत, एक सुरक्षित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से दिल...

CM योगी बोले- छह महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी...

कंपनी ने हटाया विज्ञापन…कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर क्यों बढ़ा बवाल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में मॉडर्न ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन विज्ञापन पर विरोध की आवाज उठने के बाद ये ऐड वापस...