back to top

जिम्बाब्वे पर प्रभावशाली जीत से श्रीलंका ने पक्का किया विश्व कप का टिकट

बुलावायो। महीश तीक्षणा (25 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद के बाद सलामी बल्लेबाज पथुम निशंका की नाबाद शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स चरण में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हार कर भारत में इस साल पांच अक्टूबर से खेले जाने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप का टिकट पक्का कर लिया।

तीक्षणा की शानदार गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे का मध्यक्रम से लड़खड़ा गया और पूरी टीम 32.2 ओवर में 165 रन पर आउट हो गयी। इसके बाद दायें हाथ के बल्लेबाज निशंका ने 102 गेंद में 14 चौके की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेल श्रीलंका की जीत सुनिश्चित कर दी। श्रीलंका ने 33.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका के आठ अंक हो गये और टीम ने एक मैच बाकी रहते तालिका में शीर्ष दो में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

जिम्बाब्वे को तालिका में शीर्ष दो में अपना स्थान स्वता: सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को स्कॉटलैंड को हराना होगा। टीम अगर यह मुकाबला हारती है तो उसे स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान दासुन शनाका को निराश नहीं किया। दिलशान मदुशंका (15 रन पर तीन विकेट) सातवें ओवर में टीम के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों को चलता कर दिया।

शानदार लय में चल रहे सीन विलियम्स (56) ने इसके बाद सिकंदर रजा (31) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी करायी। शनाका ने रजा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद तीक्षणा ने विलियम्स को चलता किया। जिम्बाब्वे की टीम इन झटकों से उबर नहीं पायी।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...