back to top

भारत के पूर्व कप्तान व करिश्माई विकेटकीपर एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर खेल जगत ने दी बधाई

नयी दिल्ली। सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे भारतीय दिग्गजों सहित दुनिया भर के प्रमुख क्रिकेटरों, प्रशंसकों और अन्य लोगों ने भारत के पूर्व कप्तान और करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को उनके 42वें जन्मदिन पर शुक्रवार को बधाई दी।

तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, आप हमेशा अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह ऊंची उड़ान भरें। जन्मदिन की शुभकामनाएं, एमएस (धोनी)। अपने धाराप्रवाह हेलीकॉप्टर शॉट और दमदार बल्लेबाजी तथा विकेटकीपिंग के दम पर धोनी ने दो दशकों से अधिक के पेशेवर करियर में भारत और चेन्नई को कई यादगार जीत दिलाई।सहवाग ने धोनी के साथ की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा,सूर्य देव के दिव्य रथ को खींचने के लिए सात घोड़े हैं।

ज्ग्वेद में विश्व के सात भाग है, सात ज्तुएं है, संगीत में सात बुनियादी धुन है, शादी में सात फेरे होते है और विश्व में सात अजूबे है। साल के सातवें महीने के सातवीं तारीख को एक शानदार इंसान महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। बिहार (अब झारखंड) के रांची में जन्में धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने इस प्रारूप में अपना आखिरी मैच दिसंबर 2014 में खेला था। धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में घरेलू मैदान पर एकदिवसीय विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत हासिल की।

धोनी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपने समय में खेले गए प्रत्येक आईसीसी ट्रॉफी में देश को खिताबी जीत दिलाई।उनकी कप्तानी में हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का पांचवां खिताब जीता। इस जीत के साथ ही टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स के पांच खिताब की बराबरी की।पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, जन्मदिन की शुभकामनाएं बाहुबली।

आप प्रेरणा देते रहें… आपका दिन मंगलमय हो। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने धोनी को महान व्यक्तित्व करार दिया।लंदन ओलंपिक (2012) के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर ने लिखा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और एक बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी, भाई महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के टीम के साथी रवींद्र जडेजा ने महान विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपना गो-टू मैन (किसी भी परिस्थिति में मदद करने वाला) करार दिया।

उन्होंने लिखा, 2009 से लेकर आज तक और हमेशा के लिए मेरे गो टू मैन। माही भाई आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत की महिला टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कहा कि धोनी स्टेडियम के अंदर और बाहर खिलाड़ियों  को प्रेरित करते रहते हैं।

पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो कैप्टन कूल। जिस तरह से आप मैदान पर और मैदान के बाहर सभी को प्रेरित करते हैं वह वास्तव में उल्लेखनीय है। आपका व्यक्तित्व हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। मध्य क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी में शतक जड़ कर पश्चिम क्षेत्र का दबदबा बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो एमएस धोनी। मैं आपके लिए एक अद्भुत वर्ष की कामना करता हूं। आपको ढेर सारा प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...