back to top

तेज रफ्तार डंपर ने खाद ले जा रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

ललितपुर, संवाददाता। ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रजवारा-बिरारी के बीच बरूआ नाले के पास एक अनियंत्रित डंपर ने खाद बीज लेकर घर लौट रहे किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबकर तीन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बानपुर के ग्राम उमरी निवासी किसान ललितपुर मुख्यालय से खाद और बीज लेकर अपने घर वापस जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में खाद की बोरियां लदी हुई थीं। इसी दौरान, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह डंपर बजाज पावर प्लांट से राख भरकर जा रहा था और डंपर चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक महेश यादव सहित तीन किसान ट्रैक्टर के नीचे फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन जेसीबी की मदद से ही उन्हें बाहर निकाला जा सका।

गंभीर रूप से घायल तीनों किसानों को तत्काल उपचार के लिए ललितपुर के जिला अस्पताल भेजा गया। किसानों की नाजुक हालत को देखते हुए, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026: भरत अरुण के आने से मजबूत हुई लखनऊ की गेंदबाजी, कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के नए जोश पर की खुलकर बात

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर किंग्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के कप्तान...

युवा प्रतिभा की त्रासदी और व्यवस्था पर करारा व्यंग्य-‘अश्वासनम्’ में झलकी बेरोजगारी की पीड़ा

लखनऊ। भारतोदय संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंद्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक संस्कृत नाट्य कार्यशाला के उपरांत संस्कृत नाटक ‘अश्वासनम्’...

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

राजस्थान रॉयल्स के लिए तगड़ा झटका, चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हुए सैम कुरेन

जयपुर। इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन ग्रोइन की चोट के चलते आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए...

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत बोले- स्वार्थ और वर्चस्व की चाह दुनिया में संघर्षों की जड़

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में संघर्षों की जड़ स्वार्थ एवं वर्चस्व की...

उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच विधायक

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ, जिसमें विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप...