back to top

सपा अध्यक्ष को भाजपा सरकार में कानून राज से परेशानी हो रही है: योगी

बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तंज करते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा के कानून के शासन से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया जिले के मनियर में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सपा पर तीखे हमले किये। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भाजपा सरकार में कानून राज से परेशानी हो रही है। वह कहते हैं कि उत्तर प्रदेश से गुंडों को क्यों भगा रहे हो।

उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता की सुरक्षा

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता की सुरक्षा के लिये कानून का शासन आवश्यक है और इनके जीवन के साथ खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं देंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से वह 100 रुपये भेजते हैं तो जनता तक 15 रुपये ही पहुँचते हैं। उन्होंने सवाल किया कि 85 रुपये हड़प करने वाले कौन थे।

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि 85 रुपए कांग्रेस के चाटुकार , दरबारी व दलाल हजम कर जाते थे। योगी ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनकल्याणकारी कार्य व विकास योजनाओं को बगैर भेदभाव के भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से संचालित किया , लेकिन आज उनकी जाति पूछी जा रही है। मोदी जी ने देश का सम्मान बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा को सुदृढ किया व देश को विकास के मामले में नई ऊँचाई दी।

महिला सशक्तिकरण की बातें

योगी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बातें सभी राजनैतिक दल करते हैं , लेकिन सही मायने में केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक महिला को विदेश व रक्षा मंत्री तथा लोकसभा अध्यक्ष बनाकर मोदी जी ने महिलाओं को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित , समृद्धशाली बनाने व जनता के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिये मोदी सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश में हर तरफ मोदी के नारे की धूम है तथा दावा किया कि 23 मई को मोदी सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...