back to top

लखनऊ में सपा विधायक के साले ने की आत्महत्या

लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सृजन विहार कॉलोनी में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक कावेंद्र चौधरी के साले 27 वर्षीय कार्तिकेय राज वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक,कार्तिकेय काफी समय से अवसाद (डिप्रेशन) में था। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिकेय अंबेडकरनगर में एक होटल भी चलाते थे। उनके जीजा कावेंद्र चौधरी बस्ती से सपा विधायक हैं। कार्तिकेय के पिता शोभा राम वर्मा बलिया में जिला पंचायत विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।

मंगलवार देर रात कार्तिकेय ने अपने घर में फांसी लगा ली। बुधवार सुबह जब नौकर ने उन्हें फंदे से लटका देखा, तो उसने शोर मचाया। उस समय कार्तिकेय के पिता घर पर नहीं थे। नौकर ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी।

पड़ोसियों की मदद से कार्तिकेय को फंदे से उतारकर तुरंत लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोमतीनगर के इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ में पता चला है कि कार्तिकेय लंबे समय से अवसाद से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

मंगलायतन विवि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को उनके उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा विधानमंडलीय कार्यप्रणाली में नवाचारपूर्ण योगदान...

ईंधन संकट की आशंका से देशभर में अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

नयी दिल्ली। ईंधन की कथित कमी की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को देशभर में लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लंबी...