back to top

मंगलायतन विवि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को उनके उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा विधानमंडलीय कार्यप्रणाली में नवाचारपूर्ण योगदान के लिए मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ की ओर से डॉक्टर आॅफ लेटर्स (डी.लिट्), मानद की उपाधि से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया।

जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि श्री महाना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। उनके नेतृत्व में ई-विधान प्रणाली का सफल क्रियान्वयन हुआ, जिसके माध्यम से विधानसभा को कागजरहित और तकनीक आधारित व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाया गया। इस पहल से कार्यकुशलता बढ़ी है, पारदर्शिता को बल मिला है और विधानसभा की कार्यवाही तक डिजिटल माध्यम से व्यापक पहुँच सुनिश्चित हुई है। इसके अतिरिक्त श्री महाना ने विधायकों की विशेषज्ञता के आधार पर उनके बेहतर उपयोग, महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को प्रोत्साहन तथा क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों के उपयोग को बढ़ावा देने जैसे कई नवाचारपूर्ण कदम उठाए हैं। समन्वय सेतु जैसे मंचों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की पहल भी की गई है।

श्री महाना के नेतृत्व और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक सराहना मिली है। उन्हें वर्ष 2025 में भारतीय छात्र संसद की ओर से आइडियल लेजिस्लेटिव असेंबली स्पीकर अवॉर्ड तथा वर्ष 2024 में अटल सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। मंगलायतन विश्वविद्यालय ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने के प्रयास और प्रेरणादायी नेतृत्व भावी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं। इसी के दृष्टिगत विश्वविद्यालय ने उन्हें यह मानद उपाधि प्रदान की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति डा. अच्युतानंद मिश्रा ने की। समारोह में कुलपति प्रो. पीके दशोरा तथा कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार ने खोला खजाना, 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

उद्योग, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण को मिला बड़ा प्रोत्साहन अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए की गई 7,854.25 करोड़ की व्यवस्था समाज...

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर विवादों में, पूर्व एक्टिंग टीचर ने लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

मुंबई। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पर उनकी पूर्व एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने टीचरों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है...

भारत मां, पाकिस्तान मौसी’ टिप्पणी पर घिरे सनी देओल, बयान से बढ़ी राजनीतिक गर्मी

मुंबई। फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन...

मदरसा शिक्षा पर केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी को लेकर सियासत तेज,कपिल सिब्बल बोले-क्या चंदा चोर देशभक्त हैं?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा मदरसा शिक्षा को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। राज्यसभा...

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में गांव कलछीना के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक...

फिल्म गजनी में भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का निधन

मुंबई। अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म लगान और गजनी में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को...