back to top

कहीं एक लीटर दूध में एक बाल्टी पानी,कहीं मिली नमक और रोटी

इसी वर्ष 4 दिसम्बर को मामला मुजफ्फ़रनगर का है, जहां एक गांव के सरकारी स्कूल में मिड डे मील के दौरान खाने से मरा हुआ चूहा मिलने के बाद एक शिक्षक और आठ बच्चों की तबियत खराब हो गई। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के मुजफ्फ़रनगर में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील के दौरान परोसे गए खाने में मरा हुआ चूहा मिलने की घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह के अनुसार मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद पंचेडा गांव के जनता इंटर कॉलेज में मिड डे मील के दौरान एक के खाने से मरा हुआ चूहा मिलने के बाद आठ छात्रों और एक शिक्षक की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि उस समय तक किसी ने खाना नहीं खाया था। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर राज्य के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि स्कूल में खाने की सप्लाई करने वाले एनजीओ जनकल्याण सेवा समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में जनकल्याण सेवा समिति, हापुड़ के अतिरिक्त प्रधानाचार्य विनोद कुमार, सहायक अध्यापक संजीव कुमार, मुन्नू प्रसाद और बबीता को भी नामजद किया गया है।

इसी वर्ष 29 नवम्बर को प्रदेश के सोनभद्र जिले का मामला इस घटना को लेकर दूध में पानी मिलाने वाली रसोइया का कहना है कि उसने शिक्षामित्र के कहने पर ऐसा किया। मामले में दो शिक्षामित्रों को बर्खास्त किया गया है। प्रदेश के सोनभद्र एक स्थानीय स्कूल में मिड डे मील योजना के तहत कथित तौर पर एक लीटर दूध में एक बाल्टी पानी मिलाकर 85 छात्रों को पिलाने का मामला सामने आया है। यह घटना सोनभद्र के कोटा गांव के सलाइबनवा प्राथमिक स्कूल की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना से संबंधित वीडियो में देखा जा सकता है कि सलाइबनवा प्राथमिक स्कूल में एल्यूमिनियम के एक बड़े कंटेनर में रखे गर्म पानी में रसोइया एक लीटर दूध मिलाती दिख रही हैं। इसके बाद वही दूध बच्चों को दिया जा रहा है। यह मामला उजागर होने के बाद असिस्टेंट बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया कि दूध उपलब्ध नहीं था तो स्कूल प्रशासन द्वारा उन्हें संतुलित मात्रा में दूध मिलाने को कहा गया। मुझे भी यह बताया गया कि और दूध लाया जा रहा है लेकिन इस बीच तस्वीरें ले ली गर्इं। इस मामले में दो शिक्षामित्रों को बर्खास्त कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...