back to top

चीन में कोरोना वायरस से अब तक 2500 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस के चलते सोमवार को जंगली जानवरों के व्यापार और उनके उपभोग पर व्यापक रोक लगाने की घोषणा की है। जंगली जानवरों के व्यापार और उपभोग को जानलेवा कोरोना वायरस के लिये जिम्मेदार माना जा रहा है।

देश की शीर्ष विधायी समिति नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने जंगली जानवरों के अवैध व्यापार, अत्याधिक उपभोग की खराब आदत पर रोक लगाने और लोगों के जीवन तथा स्वास्थ्य के प्रभावी संरक्षण से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे पहले 2002-2003 में सार्स वायरस फैलने के दौरान जंगली जानवरों के व्यापार और उपभोग पर अस्थायी पाबंदी लगाई गई थी।

वहीं, चीन ने घातक कोरोना वायरस के कारण पांच मार्च से शुरू हो रहे अपनी संसद के वार्षिक सत्र को स्थगित करने का सोमवार को निर्णय किया। देश में घातक कोरोना वायरस से अब तक 2500 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 77 हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

चीन के अलावा ये देश कोरोना वायरस से संक्रमित

इराक में सोमवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है।

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 161 और मामले सामने आने के साथ ही देश भर में इसके कुल 763 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

इटली ने कोरोना वायरस से चौथी मौत होने की सोमवार को जानकारी दी। यह मामला उत्तरी लोमबार्दिया क्षेत्र का है जहां 84 साल के एक व्यक्ति की इस वायरस से मौत हो गई।

अफगानिस्तान में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़ित व्यक्ति हाल ही में ईरान से आया था, जहां कोरोना वायरस से अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री फिरोजुद्दीन फिरोज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं हेरात में कोरोना वायरस के पहले पुष्ट मामले की घोषणा करता हूं।

उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे ईरान से लगने वाले पश्चिमी प्रांत की यात्रा से बचें। उधर, ईरान सरकार ने सोमवार को संकल्प व्यक्त किया कि देश में खतरनाक कोरोना वायरस के आंकड़ों को लेकर वह पारदर्शी रहेगा। उस पर पूर्व में आंकड़ों को छिपाने का आरोप लग रहा था।

RELATED ARTICLES

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

रूस का कीव पर भीषण मिसाइल हमला, 12 की मौत और 33 घायल

कीव। रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोनों से बड़े पैमाने पर हमला कर...

काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट, 42 बच्चे हुए घायल

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...