back to top

तमिलनाडु में बॉयलर विस्फोट में छह लोगों की मौत

नेवेली (तमिलनाडु)। एनएलसी इंडिया के थर्मल संयंत्र में बुधवार को एक बॉयलर में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से बातचीत की है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

एनएलसी अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर दो लोगों की मौत की जानकारी मिली थी लेकिन मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। उन्होंने कहा, छह लोगों की मौत हो गई। 16 घायलों को चेन्नई के एक अस्पताल में ले जाया गया है। मृतकों की उम्र 25 से 42 साल के बीच है और सभी अनुबंध पर काम करने वाले श्रमिक थे।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक घायलों में वे शामिल हैं जो कम से कम 40 फीसदी तक झुलस गए हैं। यह हादसा थर्मल बिजली स्टेशन (210 मेगावाटर 7) की पांचवीं इकाई में आज सुबह उस समय हुआ जब श्रमिक काम शुरू करने की प्रक्रिया में थे।

गृह मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, तमिलनाडु के नेवेली बिजली संयंत्र बॉयलर में विस्फोट से लोगों की मौत की खबर से दुखी हूं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बातचीत की है और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। सीआईएसएफ पहले ही राहत कार्य में मदद के लिए वहां मौजूद है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...