back to top

नरेंद्र गिरि मामले में एसआईटी गठित

कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, मौत की हर पहलू से की जायेगी जांच : योगी

 

प्रयागराज । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु की जांच के लिए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान के नेत्त्व में 18 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। नरेंद्र गिरि के शव के पोस्टमॉर्टम के लिए पांच डॉक्टरों का पैल गठित कर दिया गया है। बुधवार को उन्हें भूसमाधि दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व प्रयागराज में स्थित बाघम्बरी मठ के ब्रह्मलीन महंत नरेन्द्र गिरि जी महाराज के अन्तिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महंत नरेन्द्र गिरि का निधन आध्यात्मिक और धार्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। यह अत्यन्त दु:खद घटना है। उन्होंने अखाड़ा परिषद व संत समाज की अविस्मरणीय सेवा की थी।

 

 

 

आम जनमानस व श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप प्रयागराज कुम्भ-2019 को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया था। प्रयागराज कुम्भ को सकुशल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में उनका सहयोग प्राप्त हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप प्रयागराज कुम्भ को वैश्विक मंच पर मान्यता मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत जी ने प्रयागराज कुम्भ को पूरी भव्यता के साथ आयोजित करने में अपना पूरा योगदान दिया था। प्रयागराज कुम्भ के आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रयागराज में विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पित किया था। प्रधानमंत्री जी जब कुम्भ के दौरान प्रयागराज आए थे, तब उनके द्वारा किया गया माँ गंगा का पूजन महंत जी ने सम्पन्न कराया था। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महंत नरेन्द्र गिरि ने प्रयागराज कुम्भ के आयोजन में सभी अखाड़ों, पंथ, सम्प्रदायों से जुड़े आचार्य, धमार्चार्यों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद बनाए रखा। उसी का परिणाम था कि प्रयागराज कुम्भ अपनी भव्यता के कारण वैश्विक मंच पर अद्भुत घटना के रूप में जाना जाता है, जिसमें सुव्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता के नए मानक स्थापित हुए।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा किनरेन्द्र गिरि के निधन की घटना से सम्बन्धित सभी साक्ष्य इकट्ठे किये जा रहे हैं। यह घटना एक वरिष्ठ धमार्चार्य से जुड़ी है। एडीजी जोन, आईजी रेंज, डीआईजी प्रयागराज की एक पुलिस टीम तथा मण्डलायुक्त प्रयागराज एक साथ मिलकर टीमवर्क करते हुए जांच कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। घटना का पदार्फाश होगा। जो भी व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसको कानून के दायरे में लाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी। एसएसपी मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, थाना जार्ज टाउन में भादंसं की धारा 306 के तहत पंजीकृत मुकदमे में मामले की तह तक जाने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रयागराज ने तत्काल प्रभाव से एसआईटी का गठन किया है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को दृढ़ता दे रहा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 

लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या और वाराणसी में सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बूथ स्थापित किए  लखनऊ: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल...

प्रयागराज में बसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 लाख से ज्यादा लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी

प्रयागराज। संगम नगरी में माघ मेले के चतुर्थ स्नान पर्व बसंत पंचमी पर बुधवार को हर-हर गंगे के उद्घोष के बीच सुबह आठ बजे...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...