back to top

कर्नाटक के CM पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धरमैया

नयी दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार सुबह सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके साथ उनका बेटा यतींद्र भी था।यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि सिद्धरमैया कांग्रेस नेतृत्व के साथ अपने भविष्य की रणनीति पर चर्चा रेंगे। उन्होंने राज्यसभा सीट लेने से पहले ही इनकार कर दिया है। सिद्धरमैया यह भी कह चुके हैं कि वह कर्नाटक में ही रहना चाहते हैं और पार्टी आलाकमान द्वारा सुझाई गई केंद्रीय भूमिका में उनकी रुचि नहीं है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धरमैया ने केवल राहुल गांधी से मुलाकात की, क्योंकि सोनिया गांधी बैठक में उपस्थित नहीं थीं। सूत्रों ने बताया कि सिद्धरमैया ने राहुल गांधी को राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने अनुरोध के अनुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि सिद्धरमैया अपने बेटे और वफादार नेताओं के लिए नये कर्नाटक मंत्रिमंडल में पद की मांग भी कर सकते हैं जिसमें उपमुख्यमंत्री पद भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सिद्धरमैया ने बाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की और कर्नाटक में नयी सरकार के गठन और पार्टी में अपनी भविष्य की भूमिका पर चर्चा की। सिद्धरमैया और राहुल गांधी की एक घंटे लंबी बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा,यह एक बहुत ही सुखद बैठक थी। उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण सुचारू रूप से होगा, तो उन्होंने कहा,बिल्कुल।

राज्य में सत्ता के सुचारू हस्तांतरण में कोई बाधा नहीं है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धरमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सरकार गठन को लेकर कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल के साथ अलग से चर्चा करेंगे। शिवकुमार के कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस कर्नाटक में पार्टी संगठन के पुनर्गठन पर भी काम करेगी, जिस पर शुक्रवार को चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने की संभावना है। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिद्धरमैया जनता दल (सेक्युलर) छोड़कर 2006 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

गोरखपुर में सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला इलाके में रविवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी विधानसभा के अगले चुनाव में सपा को शत-प्रतिशत सीट जीतनी हैं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत सीट जीतने का...

कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को पांच दिनों की CBI हिरासत में भेजा, समर्थ की हिरासत बढ़ाई

भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के मामले में शुक्रवार को भोपाल की एक अदालत ने दोनों आरोपियों, उनकी सास गिरिबाला सिंह और पति...