श्रुति कृति मिश्रा बनीं नव अंशिका हरियाली क्वीन

नीरा लोहानी चुनी गई स्वीट 60
हरियाली उत्सव सीजन फोर फन मोर का आयोजन

लखनऊ। रेल विहार और नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से शनिवार 26 जुलाई को हरियाली उत्सव सीजन फोर-जोश मोर का आयोजन गोमती नगर विराज खंड स्थित होटल क्लासियो कलेक्शन में किया गया। इसमें नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी के संयोजन में सौन्दर्य और टैलेंट की एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रतियोगिताएं हुईं। हरियाली उत्सव सीजन फोर-जोश मोर में रैंप वॉक और टैलेंट हंट शो आकर्षण का केन्द्र बने वहीं सौन्दर्य प्रतियोगिताएं केन्द्रीय आकर्षण रही। इसमें नव अंशिका हरियाली क्वीन 2025 का टाइटल श्रुति कृति मिश्रा को मिला वहीं स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन 2025 का ताज नीरा लोहानी को मिला। निर्णायक मंडल में आभा कुमार, गरिमा श्रीवास्तव और अर्चना श्रीवास्तव शामिल रहीं।
संस्था की उपाध्यक्षा नीरा लोहानी ने बताया कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। जो कि इस साल रविवार 27 जुलाई को मनाया जा रहा है। इसकी पूर्व संध्या पर शनिवार 26 अगस्त को हरियाली उत्सव सीजन फोर-फन मोर का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया। उन्होंने कहा कि सावन ऋतु, प्रकृति में ही नहीं जीवों में भी उत्साह का संचार करती है। आयोजन में अतिथियों का स्वागत रेनू जोशी और पम्मी मायर ने किया वहीं सीमा भट्ट और अनंदिता कौशिक ने टैग लगाए। इस अवसर पर एंट्री गेम नम्रता और आभा ने संयोजन में करवाए गए। इसमें एक से बढ़कर एक महिलाओं से जुड़े दिलचस्प खेल खिलाए गए। दीप प्रज्वलन का सत्र मंजू विष्ट के संयोजन में सम्पन्न हुआ। इसमें विभिन्न धर्मावलम्बियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में श्रुति-कीर्ति मिश्रा ने प्रथम देव गणपति की वंदना जय हो गजानन पेश की। सावन की बरसे बदरिया सावन गीत पर विमला राव, आभा कुमार, गरिमा श्रीवास्तव, कनक, संगीता कुमार, नीरा लोहानी ने सुंदर नृत्य किया। इस क्रम में गीत मल्हार मैं गाऊंगी, मेरे आए सांवरिया गीत को रेखा चौधरी, पूनम पाण्डेय, शाहीन, रेनू जोशी, पम्मी मायर, मंजु विष्ट ने सुनाया। इसके साथ ही शक्ति श्रीवास्तव ने हमके सावन में झुलनी गढाई द पिया मशहूर कजरी गीत ने सुनाया।
नृत्य के क्रम में सीमा भट्ट ने खत लिख दे सांवरिया के नाम बाबू गीत पर मनभावन नृत्य किया। इसके उपरांत मेरे है घुंघराले बाल चुटीला लम्बो लइये गीत पर विमला राव, नम्रता कुमार, आभा कुमार, मंजू विष्ट, कनक, गरिमा, नीरा, संगीता ने सुंदर नृत्य किया। फ्यूजन नृत्य की कड़ी में शाहीन खान, मंजू विष्ट, रेनु जोशी, पम्मी मायर, नीशू त्यागी, पूर्णिमा पाण्डेय ने चूड़ी मजा न देगी…. पर जोश से लबरेज नृत्य कर तालियां बटोरीं। सावन में मोरनी बनके मैं तो छम छम नाचू गीत पर नीता वर्मा ने प्रभावी नृत्य किया। निशा मिश्रा और श्रुति कीर्ति मिश्रा ने ओ भोले नाथ जी पर युगल नृत्य कर प्रशंसा लूटी। नृत्य क्रम को रचना मिश्रा और कविता मिश्रा ने आगे बढ़ाया। अंशिका त्यागी ने पीहू बोले गीत पर कथक आधारित जबरदस्त नृत्य प्रस्तुति देकर आयोजन को परवान चढ़ाया।
दूसरी ओर लाली मिश्रा और संगीता पाण्डेय के संयोजन में विभिन्न गेम्स भी हुए। हाऊजी के उपरांत इस अवसर राना हर्बल की ओर से नेल हेल्थ पर उपयोगी जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर यूपी एसटीएफ के अफसर डी.के.शाही की पत्नी और समाजसेवी ऋतु शाही ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग की गतिविधियों और महिला सशक्तिकरण की जानकारी भी दी।
सौन्दर्य प्रतियोगिता के सत्र में बेस्ट हेयर स्टाइल निशा मिश्रा ,बेस्ट ड्रेस लाली,बेस्ट स्माइल सीमा पंत ,बेस्ट पर्सनालिटी रचना,बेस्ट मेकअप निशु ,बेस्ट टैलेंट अंशिका ,बेस्ट डांस श्रुति बेस्ट मेंहदी शक्ति बेस्ट सुंदरी पूजा,बेस्ट कजरा कविता ,बेस्ट चूड़ी सिंगर वीमिला ,बेस्ट एक्सप्रेशन सीमा ,बेस्ट सिंगर संगीता ,बेस्ट आनार्मेंट और बेस्ट 60 नीरा,बेस्ट फुटवियर शाहीन,बेस्ट नेल्स मंजू को टाइटल अवार्ड भी दिया गया। सोलह श्रंगार की प्रतियोगिता लाली प्रिया के संयोजन में हुई वहीं इस अवसर पर विजय लक्ष्मी की भी सक्रिय भूमिका रही। समारोह में सीमा भट्ट को नव नियुक्त सदस्य के रूप में सम्मानित भी किया गया।

RELATED ARTICLES

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

‘शैडो आफ शिवा’ में दिखे कथक के मनमोहक रूप

कथक की विविध रचनाओं को मंच पर किया पेश लखनऊ। लखनऊ घराने के कथक को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने वाले कथक गुरु, कलाकार तथा कोरियोग्राफर...

सैनिक के परिवारों की दृढता और साहस को भी दर्शाता है ‘शहीद’

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नाटक का मंचनलखनऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संस्कृति निदेशालय उ.प्र. के सहयोग से मदद एजूकेशनल एण्ड...