back to top

कारगिल विजय दिवस पर लखनऊ में ‘शहीद’ नाटक का भावुक मंचन

लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई 2025 को संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सहयोग से मदद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा देशभक्ति पर आधारित नाटक ‘शहीद’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। यह आयोजन आर.पी.एस. इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम, लखनऊ के सभागार में सम्पन्न हुआ।

नाटक का लेखन मोहित यादव ने किया, जबकि निर्देशन की बागडोर निशा बेगम ने संभाली। कार्यक्रम का संयोजन संस्था के अध्यक्ष मो. मुस्तकीम सलमानी द्वारा किया गया। नाटक में कारगिल युद्ध 1999 की पृष्ठभूमि में भारतीय सैनिकों की बहादुरी और उनके परिवारों की भावनात्मक यात्रा को दर्शाया गया।

नाटक में दिखाया गया कि कैसे पाकिस्तान द्वारा की गई घुसपैठ के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाकर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया और जीत हासिल की। लेकिन यह विजय कई परिवारों के लिए अपनों की शहादत का दर्द भी लेकर आई। कहानी उन परिवारों की भावनात्मक मजबूती और साहस को उजागर करती है, जिन्होंने अपने बेटे, भाई, पति और पिता को खोकर भी देशभक्ति की मिसाल कायम की।

निर्देशिका निशा बेगम ने कहा, अनेकता में एकता भारत की पहचान है। नाटक के माध्यम से हम सामाजिक सद्भाव और देशभक्ति का संदेश देना चाहते हैं। इतिहास से सबक लेकर हमें मिलजुल कर आगे बढ़ना चाहिए। मंच पर आदित्य श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, सचिन कुमार शाक्य, पल्लवी जायसवाल, मुस्तकीम सलमानी और शाज़ेब खान ने जीवंत अभिनय कर दर्शकों को भावुक कर दिया।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...