back to top

RO/ARO परीक्षा: DM लखनऊ ने परीक्षा केंद्रों और चारबाग स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बब्लू कुमार ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों और चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण की शुरुआत बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज से की गई, जहां 480 परीक्षार्थियों की व्यवस्था की गई है। इसके बाद ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, इंटर कॉलेज और एम.जी. कान्वेंट स्कूल का निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए। डीएम ने कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, बिजली और बैठने की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित हों।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर विशेष ध्यान
डीएम ने चारबाग रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां दूर-दराज़ से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए। स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर भीड़ नियंत्रण, मोबाइल टॉयलेट और पब्लिक सुविधाओं की समीक्षा की गई। सभी प्रमुख अड्डों पर सिविल डिफेंस, जीआरपी, आरपीएफ, और विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

रैन बसेरों का भी निरीक्षण
नगर निगम जोन-2 के रैन बसेरा और शेल्टर होम का निरीक्षण कर डीएम ने आवासीय सुविधाओं की समीक्षा की और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रैन बसेरों की जानकारी सभी बस अड्डों व रेलवे स्टेशन के हेल्पडेस्क पर उपलब्ध कराने को कहा गया।

संपर्क और सूचना के लिए पीए सिस्टम अनिवार्य
डीएम ने आरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि सभी बस अड्डों पर हेल्पडेस्क के माध्यम से पीए सिस्टम से रूटवार जानकारी का लगातार प्रसारण किया जाए ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी श्री अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, नगर निगम व अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...