back to top

जनसंख्या नियंत्रण के लिए मोदी की पहल का शिवसेना ने किया स्वागत

मुंबई: जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छोटे परिवार की वकालत करने के एक दिन बाद भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने शुक्रवार को इस टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे ने हमेशा इसकी वकालत की थी। स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में मोदी ने गुरुवार को जनसंख्या विस्फोट पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे कई परेशानियां होती हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को छोटा रखना भी देशभक्ति का काम है। संवाददाताओं से यहां बात करते हुए शिवसेना सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, हम खुश हैं कि मोदी सरकार शिवसेना की नीतियों को आगे बढ़ा रही है…दिवंगत बाल ठाकरे ने हमेशा जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत पर बल दिया।

 

उन्होंने कहा, मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार शिवसेना की नीतियों को अनुमोदित कर रही है। यह राष्ट्रीय हित में है। राउत ने कहा कि तीन तलाक कानून समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाया गया कदम है। वहां मौजूद शिवसेना अध्यक्ष उद्घव ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रीय हित के मुद्दों में धर्म को लाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले प्रावधानों को खत्म किए जाने के संदर्भ में कहा, एक राज्य की केंद्र से अलग शक्तियां कैसे हो सकती हैं? मोदी सरकार ने इसे हटा दिया। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर डिंडोरी से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले शिवसेना के पूर्व विधायक धनराज महाले शुक्रवार को ठाकरे व अन्य नेताओं की उपस्थिति में एक बार फिर शिवसेना में शामिल हो गए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...