back to top

महिला मतदाताओं को ध्यान में रखकर शिवसेना का प्रचार अभियान शुरू

मुंबई: युवा शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की जन आशीर्वाद यात्रा समापन के करीब पहुंच गई है, ऐसे में शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए एक अन्य प्रचार अभियान शुरू किया है। शिवसेना के सचिव आदेश बांदेकर को मौली संवाद नामक इस प्रचार अभियान को चलाने का कार्य सौंपा गया है। बांदेकर एक जाने माने मराठी अभिनेता और टीवी कार्यक्रम के मेजबान हैं। बांदेकर ने शुक्रवार को पास के पालघर जिले में दहानु से अपने अभियान की शुरुआत की और अब तक उन्होंने वहां के पोइसर, वाडा और शाहपुर इलाकों में प्रचार अभियान चलाया है।

 

पीटीआई से शिवसेना नेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके लोकप्रिय कार्यक्रम होम मिनिस्टर की तरह ही महिलाएं बेहिचक उनसे अपनी समस्याएं साझा करेंगी। बांदेकर को उनके टीवी कार्यक्रम होम मिनिस्टर से लोकप्रियता मिली और यह कार्यक्रम अब भी क्षेत्रीय चैनल पर प्रसारित हो रहा है। उन्होंने कहा, होम मिनिस्टर एक मनोरंजक कार्यक्रम है जिसमें महिलाएं और उनके घरों को शामिल किया जाता है। यहां मौली संवाद के माध्यम से मैं उनकी तकलीफ, दुश्वारियों को समझने की कोशिश करूंगा और इसके लिए क्या किया जाए इस पर उनकी राय जानना चाहूंगा। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण में हैं, जिसमें वह लोगों का आशीर्वाद ले रहे हैं और अपनी पार्टी के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद कर रहे हैं। राज्य विधानसभा के चुनाव सितंबर-अक्टूबर में संभावित हैं।

RELATED ARTICLES

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने CRPF जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने से जुड़ा बिल

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पेश किया। यह कदम नीट पेपर लीक के...

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...