back to top

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से आलम नगर वॉर्ड में हुआ सेवा कार्य

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चला महा अभियान

लखनऊ। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से नगर में सेनेटाइजेशन का महा अभियान चल रहा है। इसका निर्देशन डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास कर रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में विराज सागर दास के निर्देश पर महा अभियान के तहत लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आलम नगर वॉर्ड के राम विहार,डाक्टर खेरा, जलालपुर, पीताम्बर खेरा, शिव पूरी,मर्दनखेरा व देवपुर पारा के दुकानों व घरों सहित पूरे क्षेत्र की दुकानों व मुख्य मार्गों को सेनेटाइज किया गया। रास्ते में पड़ने वाली छोटी से लेकर बड़ी दुकानों, मकानों और पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, क्षेत्र वासियों द्वारा सुझाये गये स्थलों खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोरोना काल में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन लगातार सेवा के कार्य में जी जान से जुटा हुआ है। फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास की लोग प्रशंसा कर रहे हैं कि उनमें अपने पिता की तरह ही लोगों की सेवा का भाव है जो इस महा अभियान से दिख रहा है। पिछले महीने भर से वह लगातार शहर में पांच हजार लीटर क्षमता के बड़े ट्रैक्टर टैंकरों से सेनेटाइजेशन करवा रहे हैं।

 

इस अवसर पर टीम के सदस्य अजय श्रीवास्तव, अजय तिवारी ने अपना योगदान दे कर वार्ड के पार्कों व स्कूलों को भी सेनेटाइज करवाया।
आम लोगों ने डॉ. अखिलेश दास गुप्ता को याद करते हुए विराज सागर दास के इस काम की बहुत प्रसंसा की। इसी तरह, अयोध्या दास प्रथम वॉर्ड में फरीदपुर,लॉरेन खेरा, हुसैन बाड़ी व अलमास बाग, हैदरगंज दितीय वॉर्ड के मोहल्लों, हैदरगंज, अमन विहार, रीफा कॉलोनी, लकड़मंडी, बीबीगंज व हाजी टोला, जलालपुर, पीताम्बर खेरा, शिवपुरी, मर्दनखेरा, देवपुर पारा, राम विहार व डॉक्टर खेरा के मोहल्लों, बिलोजपुरा चौराहा, नूर मस्जिद, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर, काजमैन रोड, काजमैन कर्बला, बुनियाद बाग,दरगाह हजरत अब्बास, अबू अजीज रोड,चौपटिया, भोले नाथ कुआं, अब्दुल अजीज रोड व अकबरी गेट, गोमती नगर, शीतला देवी वॉर्ड में पुराना टिकैत गंज,मेंहदी गंज, टिकैत राय तालाब, एलडीए कॉलोनी, फेज एक, दो और तीन, नौबस्ता, बाबू बनारसी दास वार्ड, राजाजीपुरम वॉर्ड के ए, बी,सी,डी सेक्टर, नरही सहित कई अन्य मोहल्लों और बाजारों में भी सेवा अभियान चलाया गया।

 

 

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राजधानी लखनऊ का कोई भी क्षेत्र सेनेटाइजेशन कार्य से अछूता न रहे। हमारा फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बड़ी गंभीरता से करता है। इससे जुडेÞ लोग मानव सेवा को भी अपना धर्म मानते हैं। मुझे यकीन है कि लोग सभी सावधानी अपनाकर तीसरी लहर को रोकने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जायेगा, जिससे कोविड के फैलाव को और कम किया जा सके। यह कार्य जनता के अटूट प्रेम और समर्थन से संभव हो पा रहा है। फाउंडेशन यह कार्य करता रहेगा। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों और सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने में हम सब सफल होंगे।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...