back to top

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन सोसाइटी की सर्विस लिफ्ट गिरी, चार मजदूरों की दर्दनाक मौत

नोएडा. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी की सर्विस लिफ्ट के शुक्रवार को टूटकर गिर जाने से चार श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गौतम बुद्ध नगर जिले के मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए पांच अन्य श्रमिक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(मध्य नोएडा) राजीव दीक्षित ने  पीटीआई-भाषा  को बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना बिसरख क्षेत्र में आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी के निर्माणाधीन स्थल पर हुआ।

दीक्षित ने कहा, निर्माणाधीन स्थल पर इस्तेमाल की जा रही सर्विस लिफ्ट 14वीं मंजिल से टूटकर गिर गई। पुलिस उपायुक्त सुनीति ने बताया कि सर्विस लिफ्ट के गिरने से घायल हुए नौ श्रमिकों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विपुल मंडल (45), अरुण मंडल (40), इश्तियाक (23) तथा आरिस (22) के रूप में की गई है।

सुनीति ने बताया कि कुलदीप पाल, अरवल, कैफ अली, अली मोहम्मद समेत पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर पढ़े- कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की पहली बैठक कल, लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर होगा मंथन 

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...