back to top

सीमा पर तनाव कम करने पर सहमति बनने से सेंसेक्स 519 अंक उछला

मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 1.5 प्रतिशत से अधिक की मजबूती रही। भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा पर तनाव कम करने पर सहमति की रिपोर्ट का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 519.11 अंक यानी 1.49 प्रतिशत छलांग लगाकर 35,430.43 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.80 अंक यानी 1.55 प्रतिशत मजबूत होकर 10,471 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एल एंड टी रहा।

कंपनी का शेयर करीब 7 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल ओर मारुति के शेयर नुकसान में रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार में नकदी प्रवाह बने रहने के बीच वैश्विक शेयर बाजारों के अनुरूप घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही।

उन्होंने कहा, भारत और चीनी सेना के बीच सीमा पर तनाव कम करने को लेकर सहमति बनने तथा कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद ठीक होने वालों की दर बढऩे की खबरों से बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत और चीन के शीर्ष सैन्य कमांडरों के बीच सोमवार को हुई बैठक के दौरान दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से हटने पर सहमत हुई हैं।

सूत्रों ने कहा कि यह बातचीत, सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुई और यह निर्णय लिया गया कि दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से हटने के तौर तरीकों को अमल में लाएंगे। शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थाई आंकड़ों के अनुसार शुद्ध आधार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार में 424.21 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक स्तर पर चीन में शंघाई, हांगकांग, दक्षिण कोरिया में सोल तथा जपान में तोक्यो बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। इस बीच, घरेलू बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.37 प्रतिशत बढ़कर 43.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...