back to top

सेंसेक्स 355 अंक उछला, निफ्टी ने फिर 11,900 का किया स्तर हासिल

मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और सेंसेक्स 355 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने से पहले वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और कोटक बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 355.01 अंक यानी 0.88 प्रतिशत मजबूत होकर 40,616.14 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95 अंक यानी 0.80 प्रतिशत उछलकर 11,908.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें एचडीएफसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और एल एंड टी शामिल हैं।

कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों पर वैश्विक बाजारों का असर पड़ा। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने से पहले वैश्विक बाजारों में उत्साह दिखा। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना में वर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रम के साथ कांटे के मुकाबले में पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन आगे चल रहे हैं।

ताजा रिपोर्ट में 538 इलेक्टोरल कॉलेज सीट में से बाइडेन के 225 और ट्रंप के 213 पर जीत दर्ज करने का दावा है। व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी कम से कम 270 इलेक्टोरल कॉलेज सीट पर जीत दर्ज करनी होगी। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल और टोक्यो लाभ के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 40.79 पर कारोबार कर रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे लुढ़ककर 74.76 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...