back to top

सेंसेक्स 2,476 अंक उछला, अबतक की सबसे बड़ी तेजी

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 2,476 अंक उछल कर 30,000 अंक के ऊपर निकल गया। अंक के हिसाब से किसी एक दिन में यह बाजार की सबसे बड़ी तेजी है। वैश्विक बाजारों में चौतरफा तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार मजबूत हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय यह उछाल 2,567 अंक तब हो गया था लेकिन अंत में इसमें हल्का कम हो गया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2,476.26 यानी 8.97 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 30,067.21 अंक पर बंद हुआ। प्रतिशत के हिसाब से यह मई 2009 के बाद इसका सबसे बड़ा उछाल हैं। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 708.40 अंक यानी 8.76 प्रतिशत मजबूत होकर 8,792.20 अंक पर बंद हुआ। अंकों के हिसाब से इसमें यह एक दिन की सबसे बड़ी तजी रही जबकि प्रतिशत के हिसाब से यह मई 2009 के बाद की सर्वाधिक ऊंची छलांग है।

सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर लाभ में रहे। इंडसइंड सर्वाधिक 22 प्रतिशत लाभ में रहा। उसके बाद क्रमश: एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, मारुति, एचसीएल टेक और हीरो मोटोकार्प का स्थान रहा। वैश्विक मोर्चे पर चीन में शंघाई, हांगकांग, जापान में तोक्यो और दक्षिण कोरिया के सोल बाजार के सूचकांकों में 2 प्रतिशत तक सुधार रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी रही। उधर, वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 2.48 प्रतिशत मजबूत होकर 33.87 डॉलर बैरल पर पहुंच गया। ओपेक (तेल निर्यातक देशों का संगठन) की इस सप्ताह प्रस्तावित बैठक में आपूर्ति में कमी किए जाने को लेकर समझौता होने की उम्मीद से तेल में तेजी आई है। इस बीच, कोरोना वायरस मामलों की संख्या देश में बढ़कर 4,421 पहुंच गई है जबकि 114 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से 13 लाख लोग संक्रमित हैं जबकि 74,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...