back to top

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का

मुंबई। शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच निवेशकों के जोखिम लेने से बचने के साथ बीएसई सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार वित्त, आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) में बिकवाली दबाव देखा गया। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनियम दर में गिरावट का भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 400.34 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,703.83 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.55 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूटकर 15,208.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान मे नेस्ले इंडिया रही। इसमें 2.80 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, मारुति, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और डा. रेड्डीज शामिल हैं।

सेंसेक्स में आधे से अधिक नुकसान का कारण एचडीएफसी लि. और एडचएफसी बैंक दोनों में गिरावट रही। दूसरी तरफ भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज ऑटो में तेजी रही। इनमें 2.39 प्रतिशत तक की तेजी आई। अमेरिकी ट्रेजरी पर रिटर्न बढऩे और अधिक मूल्यांकन को लेकर चिंता के बीच वैश्विक बाजारों में गिरावट रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू बाजार में बिकवाली की गई।

उन्होंने कहा, आईटी, औषधि और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) खंड में मुनाफावसूली देखी गई। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में निवेशकों की रूचि लगातार बनी हुई। पीएसयू बैंक सूचकांक में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। इसके अलावा खासकर उच्च पूंजी व्यय से लाभान्वित होने वाले मझोली और लघु कंपनियों के बेहतर आय की उम्मीद में इनमें निवेशकों का आकर्षण बना हुआ है। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग में तेजी रही जबकि जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोपीय बाजार शुरूआती कारोबार में नुकसान में चल रहे थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 5 पैसे की गिरावट के साथ 72.74 रही। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी निवेश शुद्घ लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को 1,144.09 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...