back to top

Sensex 447 अंक चढ़कर पहली बार 45,000 अंक के पार बंद, NIFTY 13,250 अंक पर

मुंबई। सेंसेक्स शुक्रवार को 447 अंक की बढ़त के बाद पहली बार 45,000 अंक के पार बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूत लिवाली धारणा के बीच निफ्टी भी 13,250 अंक पर रहा। मुद्रास्फीति में तेजी बने रहने के बीच आरबीआई ने लगातार तीसरी बार नीतिगत दरों में बदलाव नहीं किया।

हालांकि केंद्रीय बैंक ने कहा कि अर्थव्यवस्थाा महामारी के बाद तेजी से सुधार की राह पर है और चालू तिमाही में वृद्धि दिख सकती है। इस बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 45,148.28 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया। बाद में 446.90 अंक यानी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,079.55 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 125.65 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 13,258.55 अंक पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान इसने भी 13,280.05 अंक के उच्च स्तर को छुआ। सेंसेक्स में शामिल आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक लाभ में रहा। इसका शेयर करीब चार प्रतिशत चढ़ा। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान युनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक भी लाभ में रहे।

हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनजर्व, एचसीएल और एचडीएफसी में गिरावट रही आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने जब तक जरूरत है, तब तक मौद्रिक नीति के लिए नरम रुख रखने का निर्णय किया है। यह कम से कम चालू वित्त वर्ष और बहुत हद तक अगले साल भी जारी रह सकता है।

बीएनपी परिबा के शेयरखान में पूंजी बाजार रणनीति और निवेश प्रमुख एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव दुआ ने कहा कि रिजर्व बैंक के लिए देश की वृद्घि दर सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी। इस बीच एशिया के अन्य बाजार मसलन शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। हालांकि टोक्यो शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा। यूरोपीय बाजार भी बढ़त के रुख के साथ खुले। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 1.81 प्रतिशत चढ़कर 49.59 डॉलर प्रति बैरल रहा।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...