back to top

सेंसेक्स 435 अंक टूटा, निफ्टी 15,000 के नीचे आया

मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 435 अंक लुढ़क कर 51,000 अंक के नीचे बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में गिरावट के साथ शेयर बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 434.93 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,889.76 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,981.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में ओएनजीसी रही। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई। जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और मारुति शामिल हैं।

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, डा. रेड्डीज, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि चौतरफा मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। बैंक और वाहन सूचकाकों में 2 से 3 प्रतिशत जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 5 प्रतिशत से अधिक का सुधार हुआ। पिछले पांच कारोबारी सत्रों से इनमें तेजी थी। उन्होंने कहा, पिछले तीन दिनों से बिकवाली साफ तौर पर दिख रहा है।

हालांकि निवेशकों की मझोली और लघु कंपनियों के शेयरों में रूचि बनी हुई है। इसका कारण इन कंपनियों में आय परिदृश्य में सुधार है। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे। भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी तेजी रही। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...