back to top

वरिष्ठ नेताओं ने भी मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस, पार्टी नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग

लखनऊ। अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाले गए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और भविष्य की रणनीति पर विचार किया। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाकर अनुशासनहीनता करने के आरोप में पिछले महीने पार्टी से निष्कासित किए गए 10 वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थकों ने आज पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम से इतर दूसरे स्थान पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।

निष्कासित नेताओं में शामिल पूर्व सांसद संतोष सिंह ने ेभाषो को बताया कि कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ेकांग्रेस बचाओ की बात कही और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को असंवैधानिक बताया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व से इसमें दखल देकर मामला हल कराने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने 10 वरिष्ठ नेताओं का निष्कासन करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को पार्टी की प्रदेश समिति निष्कासित नहीं कर सकती और यह पार्टी संविधान के खिलाफ है। सिंह ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि निकट भविष्य में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल में कांग्रेसजनों के सम्मेलन होंगे। उसके बाद मंडलवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इनमें वे लोग शामिल होंगे जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया मगर आज उपेक्षित हैं।

इस सवाल पर कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव को भी महत्वपूर्ण बताया है, सिंह ने कहा कि हमारे पक्ष में चारों तरफ से आवाज उठने पर प्रियंका को सा कहना पड़ा। मालूम हो कि गत 24 नवम्बर को संतोष सिंह, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी और रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेंहदी, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, भूधर नारायण मिश्र, विनोद चौधरी, नेकचंद्र पांडेय, प्रकाश गोस्वामी और संजीव सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया था।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...