back to top

वैज्ञानिकों ने बीज के पौधे तक बदलने के लिए जिम्मेदार जीन का पता लगाया

नयी दिल्ली। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भोपाल के अनुसंधानकर्ताओं ने पौधों में ऐसे मुख्य जीन की पहचान की है जिससे उसमें एक प्रोटीन का पता चला है जो किसी पौधे में बीज के विकास को नियंत्रित करता है। पत्रिका प्लांट साइकोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि अनुसंधानकर्ताओं ने इस जीन की प्रकृति और इससे जुड़े प्रोटीन तथा पौधे के शुरुआती विकास में इनकी भूमिका के बारे में बताया। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, किसी नमी, तापमान, हवा और प्रकाश समेत उचित पर्यावरणीय परिस्थितियों में बीज का अंकुरण जटिल प्रक्रिया है जिसमें कई जैव रासायनिक, शारीरिक और रूपात्मक बदलाव शामिल हैं। कई पौधों में अंकुरण का पहला कदम पहली भ्रूणीय पत्ती का विकास है जिसे बीजपत्र कहा जाता है। बीजपत्र उस कोमल अंकुर की रक्षा करते हैं जो पौधे के ऊपरी हिस्से में विकसित होगा और इसके निकलने का समय महत्वपूर्ण है।

 

आईआईएसईआर, भोपाल के जैविक विज्ञान विभाग के असोसिएट प्रोफेसर सौरव दत्ता ने कहा, प्रतिकूल परिस्थितियां जैसे कि असामयिक बारिश से बीजपत्र समय से पूर्व पैदा हो सकता है जिससे कोमल शाखा को नुकसान पहुंच सकता है और पौधे की वृद्धि रुक सकती है। यह उन वजहों में से एक है जिसके कारण अप्रत्याशित मौसम परिस्थितियों के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। उन्होंने कहा, फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए बीजपत्र के खुलने के समय को नियंत्रित करना कारगर हो सकता है। यह ज्ञात है कि ब्रासीनोस्टीरॉयड (बीआर) नाम का हार्माेन अंधेरे में बीजपत्र को खोलने के लिए जिम्मेदार होता है और प्रकाश से बीजपत्र को खुलने में मदद मिलती है जबकि प्रकाश और बीआर के बीच के आणविक विनियमन को अभी तक अच्छे तरीके से समझा नहीं गया था।

 

आईआईएसईआर के वैज्ञानिकों ने पाया कि बीबीएक्स32 नामक जीन में जिस प्रोटीन का पता चला है वह प्रकाश के संकेत को नकारात्मक रूप से नियंत्रित करता है और सरसों परिवार से संबंधित अरबीडोप्सिस पौधे में बीजपत्र को खोलने में बीआर संकेतक को बढ़ावा देता है अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि ऐसे नियंत्रण से कठोर पर्यावरणीय परिस्थितियों से पौधों को बचाने में मदद मिल सकती है और इससे अधिक पैदावार हो सकती है।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...