back to top

SC का NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार, NTA और केंद्र को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। NEET UG 2024 परीक्षा रद्द करने को लेकर गुरुवार यानी आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. जस्टिस विक्रम नाथ और एसवीएन भाटी की पीठ ने चारों याचिकाओं को ट्रांसफर करते हुए एनटीए की याचिका पर सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. केंद्र और एनटीए को नोटिस जारी कर 8 जुलाई तक जवाब देने को कहा है।

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से NEET UG काउंसलिंग पर रोक लगाने का अनुरोध किया, लेकिन पीठ ने इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि हम ऐसा नहीं कर रहे हैं. अगर परीक्षा जारी रहेगी तो काउंसलिंग भी जारी रहेगी। चिंता न करें। वकील ने कहा कि इस छात्र ने मेघालय सेंटर में परीक्षा दी थी, उसके 45 मिनट बर्बाद हुए. उसे 1563 छात्रों का हिस्सा होना चाहिए था ताकि उसे भी दोबारा नीट परीक्षा देने का मौका मिले। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूनियन और एनटीए को जवाब देने दीजिए। 8 जुलाई तक जवाब दाखिल करना होगा.

शिक्षा मंत्रालय ने पटना में आयोजित NEET-UG 2024 परीक्षा में कथित अनियमितताओं के संबंध में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अनुग्रह अंकों के आवंटन को लेकर चिंताओं को पूरी तरह से दूर कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...