back to top

संजू सैमसन को उनकी भूमिका के बारे में बता दिया गया है: कोच गौतम गंभीर

नॉटिंघम। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि संजू सैमसंग को टीम में उनकी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण दे दिया गया है और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया। सैमसन को आगामी जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। गंभीर ने कहा कि यह सीनियर खिलाड़ी पांच मैचों की मौजूदा श्रृंखला में भारत की योजनाओं में शामिल हैं, जिसमें मेहमान टीम दो हार और बारिश के कारण रद्द हुए एक मैच के बाद 0-2 से पीछे है।

गंभीर ने मंगलवार को यहां तीसरे टी20 मैच में भारत की 125 रन से हार के बाद कहा, संजू सैमसन को जो स्पष्टता दी जानी चाहिए थी, वह उन्हें मुझसे मिल गई है। यह बातचीत मुख्य कोच और खिलाड़ी के बीच होती है। इसे मैं आपके साथ साझा नहीं कर सकता हूं।उन्होंने कहा, संजू ने विशेष कर विश्व कप में जिस तरह का प्रदर्शन किया वह असाधारण था लेकिन कभी-कभी आपको खिलाड़ी की फॉर्म पर भी गौर करना पड़ता है। ऐसा कोई अटल नियम नहीं है कि वह इस श्रृंखला में वापसी नहीं कर सकता।

सैमसन को इस साल के शुरू में खेले गए विश्व कप में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दो मैच और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में कुल मिलाकर वह केवल छह रन ही बना पाए इसके बाद उन्हें अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया।

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम से भी बाहर कर दिया गया था, क्योंकि चयनकर्ताओं ने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रभसिमरन सिंह को प्राथमिकता दी थी।गंभीर ने कहा कि टीम का चयन मौजूदा फॉर्म और उस संयोजन के आधार पर किया जाएगा जो भारत को जीतने का सबसे अच्छा मौका देता है।

उन्होंने कहा, आखिर में जीत महत्वपूर्ण होती है और हम उस संयोजन के साथ उतरेंगे जिसको लेकर हमें लगता है कि वह हमें जीत दिला सकता है। मेरा शुरू से मानना है कि प्रत्येक खिलाड़ी को टीम में अपनी जगह बनानी पड़ती है।

RELATED ARTICLES

सीजफायर के बीच अमेरिका की ईरान पर एयरस्ट्राइक, बढ़ा तनाव

ईरान की चेतावनी - हर जरूरी कदम उठाएंगे, पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष का खतरा दुबई। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों पर...

चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला बचाने उतरेगी भारतीय टीम

ब्रिस्टल। लगातार दो मैच हारने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम जब बृहस्पतिवार को यहां श्रृंखला के निर्णायक चौथे टी20...

PM मोदी की आस्ट्रेलिया यात्रा से रक्षा और व्यापार संबंधों को मिलेगा बल : विशेषज्ञ

कैनबरा। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस सप्ताह होने वाली आॅस्ट्रेलिया यात्रा से नयी दिल्ली और कैनबरा के बीच संबंध...

सांस्कृतिक विरासत हमें जोड़ती हैं, इसे संरक्षित रखने के लिए इंडोनेशिया के लोगों का आभार: प्रधानमंत्री मोदी

जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सांस्कृतिक विरासत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के लोगों को...

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ प्रम्बानन मंदिर गए

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योज्ञाकार्ता में स्थित भव्य प्रम्बानन मंदिर परिसर गए। इस दौरान...

ड्रॉपआउट दर 15% से घटकर 3% से नीचे, हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने में मिली सफलता: संदीप सिंह

वाराणसी / लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल, वाराणसी में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का...