back to top

चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला बचाने उतरेगी भारतीय टीम

ब्रिस्टल। लगातार दो मैच हारने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम जब बृहस्पतिवार को यहां श्रृंखला के निर्णायक चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड के सामने होगी तो उसके सामने खिलाड़ियों के चयन को लेकर मुश्किल चुनौतियां होगी।भारतीय टीम इंग्लैंड के मुश्किल हालात में ढलने के लिए संघर्ष कर रही है और टीम यह मैच हार गई तो सीरीज भी गंवा देगी।

टीम चयन को लेकर सबसे बड़ा सवाल संजू सैमसन को लेकर है। उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर कर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन अब तक टीम के बाकी खिलाड़ियों से न तो खराब रहा है और न ही बहुत अच्छा। चूंकि टीम अभी 0-2 से पीछे चल रही है इसलिए भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सैमसन की वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया है।संजू का करियर पिछले चार महीनों में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एक समय वह टीम से बाहर थे, फिर शानदार प्रदर्शन कर टीम में लौटे, लेकिन अब फिर उन्हें बाहर बैठना पड़ा है।

टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर पर नहीं है जो अपनी वापसी करने वाली श्रृंखला में अचानक कप्तान बनाए जाने के बाद अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। बल्कि कोच गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की चयन समिति पर भी बड़ी जिम्मेदारी है। टीम प्रबंधन की रणनीतियों की भी आलोचना हो रही है। यह देखना होगा कि क्या वे एक और सीरीज हारने की शर्मिंदगी से बच पाते हैं या नहीं।

तीसरे टी20 में 125 रन की करारी हार के बाद ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों ने ‘वी वांट संजू’ (हमें संजू टीम में चाहिए) के नारे लगाए।टी20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को बाहर करने पर भारी आलोचना हुई थी। अब उसी टूर्नामेंट के नायक सैमसन को नजरअंदाज करने के फैसले ने एक और सार्वजनिक विरोध को हवा दे दी है।ट्रेंट ब्रिज में शर्मनाक हार ने टीम की कमियों और टीम प्रबंधन की स्पष्ट योजना की कमी को भी उजागर कर दिया है।

जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की तेज और आक्रामक गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। इन दोनों ने मिलकर सात विकेट लिए जिनमें शीर्ष पांच बल्लेबाज भी शामिल थे।

अब सलामी बल्लेबाजी जोड़ी को छेड़े बिना सैमसन को टीम में शामिल करने और सूर्यवंशी को बिना किसी दबाव के अपना हुनर ​​दिखाने का मौका देने के लिए मध्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की जगह पक्की मानी जा रही है क्योंकि प्रबंधन को उनकी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी शैली पर भरोसा है, लेकिन उप-कप्तान तिलक वर्मा की जगह पर सवाल उठ सकते हैं।

आयरलैंड के खिलाफ 55 रन की एक पारी (जो टीम को एक रन की हार से नहीं बचा सकी) को छोड़कर वह लगातार असफल रहे हैं। इंग्लैंड में खेले गए मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और 13, 24 (नाबाद) और तीन रन ही बना सके।अब देखना यह है कि क्या भारत अपनी किस्मत को बदलने के लिए बदले हुए बल्लेबाजी क्रम के साथ सैमसन पर भरोसा करेगा।

बुधवार को एक और हैरान करने वाली रणनीतिक गलती देखने को मिली, जब पावरप्ले के दौरान तय ‘फिनिशर’ शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। इस मैच में भारत की पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी।

अगर बल्लेबाजी में काफी सुधार की दरकार है तो गेंदबाजी विभाग विशेषकर स्पिनरों का हाल भी कुछ अलग नहीं है।‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती बहुत निराशाजनक रहे हैं और पूरी सीरीज में सात ओवर फेंककर सिर्फ एक विकेट ले पाए हैं।इसके उलट हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम को ऐसी कोई चिंता नहीं है। टीम शानदार फॉर्म में चल रहे तूफानी सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के दम पर आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी।

इंग्लैंड के लिए अच्छी बात तेज गेंदबाज आर्चर और टंग की जोड़ी रही है। उन्होंने नयी गेंद के साथ बेहतरीन तालमेल बिठाया है और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया है। भारत के लिए सीरीज बचाने की चुनौती है, ऐसे में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बृहस्पतिवार को चुनौती और बढ़ाना चाहेंगे और शनिवार को साउथम्प्टन में होने वाले आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे।

टीम इस प्रकार है :

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स।

मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

सीजफायर के बीच अमेरिका की ईरान पर एयरस्ट्राइक, बढ़ा तनाव

ईरान की चेतावनी - हर जरूरी कदम उठाएंगे, पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष का खतरा दुबई। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों पर...

संजू सैमसन को उनकी भूमिका के बारे में बता दिया गया है: कोच गौतम गंभीर

नॉटिंघम। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि संजू सैमसंग को टीम में उनकी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण दे दिया...

PM मोदी की आस्ट्रेलिया यात्रा से रक्षा और व्यापार संबंधों को मिलेगा बल : विशेषज्ञ

कैनबरा। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस सप्ताह होने वाली आॅस्ट्रेलिया यात्रा से नयी दिल्ली और कैनबरा के बीच संबंध...

सीजफायर के बीच अमेरिका की ईरान पर एयरस्ट्राइक, बढ़ा तनाव

ईरान की चेतावनी - हर जरूरी कदम उठाएंगे, पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष का खतरा दुबई। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों पर...

संजू सैमसन को उनकी भूमिका के बारे में बता दिया गया है: कोच गौतम गंभीर

नॉटिंघम। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि संजू सैमसंग को टीम में उनकी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण दे दिया...

PM मोदी की आस्ट्रेलिया यात्रा से रक्षा और व्यापार संबंधों को मिलेगा बल : विशेषज्ञ

कैनबरा। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस सप्ताह होने वाली आॅस्ट्रेलिया यात्रा से नयी दिल्ली और कैनबरा के बीच संबंध...

सांस्कृतिक विरासत हमें जोड़ती हैं, इसे संरक्षित रखने के लिए इंडोनेशिया के लोगों का आभार: प्रधानमंत्री मोदी

जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सांस्कृतिक विरासत के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के लोगों को...

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ प्रम्बानन मंदिर गए

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योज्ञाकार्ता में स्थित भव्य प्रम्बानन मंदिर परिसर गए। इस दौरान...

ड्रॉपआउट दर 15% से घटकर 3% से नीचे, हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने में मिली सफलता: संदीप सिंह

वाराणसी / लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल, वाराणसी में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का...