back to top

सलमान का सॉन्ग ‘तेरे बिना’ ने तोड़ा रिकॉर्ड

मुंबई। गीत तेरे बिना अपनी रिलीज के बाद से ही संगीत प्रेमियों के बीच एक त्वरित हिट बन गया है। सलमान खान का पिछला गीत प्यार करोना देखने के बाद, हम उनके अगले गीत के लिए उत्साहित थे और अब जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनका अगला सिंगल तेरे बिना अपनी रिलीज के बाद से सभी की प्लेलिस्ट में छाया हुआ है।

इस गाने ने लॉन्च होते ही एक रिकॉर्ड बना लिया है जिसे महज 24 घंटों में 12 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह एकमात्र गीत और चैनल है जिसका गीत और टीजर दोनों यूट्यूब पर एक ही चैनल से एक साथ टॉप 3 में ट्रेंड कर रहे है। निस्संदेह, इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है और यूट्यूब इंडिया पर #1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को अब तक 20 मिलियन बार देखा जा चुका है। तेरे बिना तुरन्त ही इस सीजन का सबसे नया रोमांटिक ट्रैक बन गया है।

सलमान खान जो अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं, वह अपने गानों के साथ भी रिकॉर्ड तोड़ना बखूबी जानते है। और यही सलमान खान की लोकप्रियता है। गीत की सफलता इस तथ्य से स्पष्ट है कि यह आज भी ट्रेंड कर रहा है। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज पर फिल्माया गया गीत विशेष रूप से सलमान के पनवेल फार्महाउस की मनोरम दृश्यों के बीच फिल्माया गया है।

सलमान खान द्वारा निर्देशित और उनकी आवाज में गुनगुनाया गया यह गाना उनके दोस्त अजय भाटिया ने कंपोज किया है और शब्बीर अहमद द्वारा लिखित है। म्यूजिक वीडियो सलमान खान के हाल ही में रिलीज हुए यूट्यूब चैनल पर लाइव है और पूरा आॅडियो भी रिलीज हो चुका है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...