back to top

कोविड-19 से संबंधित चिंताओं के मद्देनजर रुपया छह पैसे कमजोर

मुंबई। डॉलर की मजबूती के बीच कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के निवेशकों की धारणा पर हावी होने के कारण शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे टूटकर 76.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने, भारत-चीन के बीच सीमा तनाव और कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते रुपये पर दबाव रहा।

हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों की तेजी और विदेशी पूंजी के नए प्रवाह से स्थानीय मुद्रा में गिरावट पर अंकुश लगा। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 76.28 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 76.17 के उच्चतम और 76.29 के निम्नतम स्तर को छुआ। इस उतार-चढ़ाव के बाद यह पिछले दिवस के मुकाबले छह पैसे टूटकर 76.20 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.14 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 97.44 पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 2.51 प्रतिशत बढ़कर 42.55 डॉलर प्रति बैरल रहा। इस पूरे सप्ताह के दौरान रुपये में 36 पैसे की गिरावट रही। रुपया 12 जून को 75.85 प्रति डॉलर पर रहा था।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (मुद्रा) राहुल गुप्ता ने कहा, निवेशकों का ध्यान मुख्य तौर से कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और भारत तथा चीन के सीमा विवाद पर रहा। इनके कारण उत्पन्न अनिश्चितता ने हाजिर बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया में बड़े उतार या चढ़ाव पर लगाम लगाया।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...