back to top

रुपया शुरूआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 95.28 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया सोमवार को शुरूआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 पर आ गया। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपये पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि नया विदेशी निवेश आने पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रुपये को बहुत अधिक मजबूत होने देने के बजाय अपने विदेशी मुद्रा भंडार को फिर से बढ़ाने का प्रयास करता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की प्रगति को लेकर अनिश्चितता बनी रहने से बाजार में भू-राजनीतिक जोखिम कायम है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.25 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 95.28 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.18 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.95 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 281.40 अंक चढ़कर 78,051.03 अंक जबकि निफ्टी 74.60 अंक की बढ़त के साथ 24,347.05 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने।,355.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25.57 लाख इकाई : फाडा

नयी दिल्ली। देश में वाहनों की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25,57,234 इकाई हो गई। वाहन विक्रेता संघ फाडा...

मुंबई के मानखुर्द में चॉल ढह जाने से छह लोगों की मौत, एक घायल, एनडीआरएफ टीम पहुंची

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढह जाने से कम से कम छह लोगों...

भूस्खलन के बाद व्यस्त मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर सेवाएं निलंबित

मुंबई। भारी बारिश के कारण कर्जत-लोनावला भोर घाट खंड में भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल सेवाएं सोमवार तड़के निलंबित कर दी...

भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुंबई, पुणे-ठाणे और पालघर में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल व कॉलेज

मुंबई। पुणे, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा...

राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

लखनऊ । भारत माता के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती...