back to top

दिल्ली आबकारी घोटाले में 1100 करोड़ रुपये का शोधन किया गया: ईडी का पूरक आरोप पत्र

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता के खिलाफ यहां एक अदालत में पूरक आरोप पत्र दायर कर इल्जम लगाया है कि कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का धनशोधन किया गया है।

ईडी के मुताबिक, 1100 करोड़ रुपये में से कविता 292.8 करोड़ रुपये की अपराध की आय में शामिल थी। ये आरोप विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष दाखिल एक पूरक आरोपपत्र में लगाए गए हैं। उन्होंने सोमवार को कविता की न्यायिक हिरासत तीन जुलाई तक बढ़ा दी।

कविता के खिलाफ पहले जारी एक पेशी वारंट की तामील करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया और विशेष न्यायाधीश बावेजा ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। अदालत ने 29 मई को बीआरएस नेता के खिलाफ आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए वारंट जारी किया था।

अदालत ने इस मामले में तीन सह-आरोपियों प्रिंस, दामोदर और अरविंद सिंह को जमानत दे दी। ईडी की जांच के दौरान तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था। हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। आरोप पत्र में कहा गया है, अब तक की जांच के अनुसार, अपराध की कुल आय।,100 करोड़ रुपये है, जिसमें से 292.8 करोड़ रुपये की अपराध से हासिल आय अभियोजन शिकायत
से संबंधित है।

आरोपी व्यक्तियों यानी कविता, चमप्रीत सिंह, प्रिंस कुमार, दामोदर शर्मा और अरविंद सिंह की गतिविधियों के माध्यम से अपराध से बड़ी आय अर्जित की गई है। आरोप पत्र में दावा किया गया है कि कविता अपराध से हासिल 292.8 करोड़ रुपये की रकम में (अपराध से अर्जित किए गए और शोधन किए गए धन) में शामिल हैं जिसमें से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को दी गई है।

दस्तावेज में आरोप लगाया गया है, कविता ने आरोपी विजय नायर (जो आप के शीर्ष नेताओं की ओर से काम कर रहा था) के माध्यम से साउथ ग्रुप के सदस्यों और आप नेताओं के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने और अनुचित लाभ प्राप्त करने की साजिश रची। आरोप पत्र में दावा किया गया है कि इसके बाद उन्होंने इस रकम को सरकारी अधिकारियों को स्थानांतरित करने में भाग लिया।

ईडी ने दावा किया कि कविता ने मामले में आरोपी कंपनी इंडोस्पिरिट्स का साजिश के तहत गठन करके 192.8 करोड़ रुपये की रकम को अर्जित करने और उपयोग में भाग लिया जो रिश्वत के भुगतान से मिली थी। ईडी ने आरोप लगाया कि इंडोस्पिरिट्स कंपनी को वास्तविक संस्था के तौर पर पेश किया और 192.8 करोड़ रुपये की राशि को कंपनी का मुनाफा बताया।

इसमें कविता पर मामले में अपनी भूमिका और संलिप्तता को छुपाने के लिए डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने का भी आरोप लगाया गया। बीआरएस नेता कथित घोटाले में ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज दो मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। यह घोटाला दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है। इस आबकारी नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था।

ईडी ने कविता (46) को 15 मार्च को हैदराबाद में उनके बंजारा हिल्स स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने उन्हें तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

FCNR जमा के जरिये एनआरआई भारत में ला सकते हैं 70-80 अरब डॉलर: विशेषज्ञ

सिंगापुर । अनिवासी भारतीय (एनआरआई) मौजूदा एफसीएनआर पहल के तहत भारत में 70-80 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। इसके तहत बैंक...

आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली से घरेलू बाजारों शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...