back to top

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने एक साथ बनाये कई रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैच में बुधवार को यहां विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। रोहित ने 84 गेंद में 131 रन की पारी के दौरान 16 चौके और पांच छक्के जड़े। वह 26वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए।

रोहित ने विश्व कप का अपना सातवां शतक जड़कर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। तेंदुलकर ने छह विश्व कप (1992 से 2011) में छह शतक लगाये थे तो वही रोहित का यह तीसरा (2015, 2019, 2023) एकदिवसीय विश्व कप है। रोहित ने विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज शतक बनाने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

रोहित ने 18वें ओवर में नबी के खिलाफ चौका और एक रन लेकर 63 गेंद में अपना शतक पूरा किया। विश्व कप में भारतीयों में सबसे कम गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी के दौरान 72 गेंद में शतक जड़ा था। भारतीय कप्तान ने इस दौरान विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। उन्होंने 19 पारियों में इस आंकड़े को छू कर डेविड वार्नर की बराबरी की। सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स ने 20-20 पारियों में 1000 रन पूरे किये थे।

इस सलामी बल्लेबाज ने नवीन उल हक पर चौका लगाकर 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 85 मीटर लंबा छक्का लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 483 मैच (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में 553 छक्के लगाये हैं। रोहित ने 453वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया।

रोहित एकदिवसीय मैचों सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाडयों की सूची में सचिन तेंदुलकर (49) और विराट कोहली (47) के बाद तीसरे स्थान (31) पर आ गये। सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित का यह 29वां शतक है। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या (28) को पीछे छोड़ दिया। उनसे अधिक शतक सिर्फ तेंदुलकर (45) के नाम हैं।

RELATED ARTICLES

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...