ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति ने उनके जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, लिखी दिल छू लेने वाली बातें

मुंबई। ऋषभ शेट्टी एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार हैं, जिन्होंने 2022 में अपनी दमदार फिल्म “कंतारा” के साथ सफलता के मायने को बदल दिया है। ऋषभ शेट्टी को सिल्वर स्क्रीन पर अक्सर शानदार कहानियां लाने के लिए जाना जाता है। आपको बता दे कि एक सफल फिल्म मेकर और एक्टर होने के साथ-साथ वह एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं, जिन्हें अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने बेहद खूबसूरत तरीके से आता है।

जैसे की आज ऋषभ का जन्मदिन है और इसे और भी खास बनाने के लिए उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी ने उनके सफर पर रोशनी डालते हुए एक वीडियो बनाया है। एक एक्टर, डायरेक्टर, दोस्त, पिता और पति के रूप में ऋषभ ने कड़ी मेहनत और प्यार के ज़रिए सफलता हासिल की है। इस ख़ास मौके पर उन्हें अपनी पत्नी प्रगति शेट्टी से एक दिल को छू लेने वाला तोहफ़ा मिला है।

ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:

“मेरे जीवन के आधार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
मैं बस चीखकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने शानदार व्यक्ति हैं।
भाग्यशाली हैं वे लोग जो आपको असल में जानते हैं। आपकी ताकत, बुद्धि और प्यार हर दिन हम सभी को प्रेरित करते हैं।
हम साथ रखने के लिए हर दिन भगवान की आभारी हूं।
आपको खुशी, सफलता और दुनिया की सारी खुशियों से भरी साल की शुभकामनाएं।

ಹುಟ್ಟು ಹಬ್ಬದ ಹಾರ್ದಿಕ ಶುಭಶಯಗಳು
@rishabshettyofficial❤

लव यू❤❤

HappyBirthdayRishabShetty #HBDrishabShetty”

वर्क फ्रंट पर, ऋषभ शेट्टी मच अवेटेड ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के साथ एक शानदार अनुभव देने के लिए कमर कस रहे हैं। इसके अलावा, वह बॉलीवुड डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ भी चर्चा में हैं।

RELATED ARTICLES

राजनाथ सिंह को सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके 74वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री...

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशेष पूजन

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार की भोर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाथपंथ की परंपराओं का...

भारत के साथ कृषि सहयोग को लेकर अर्जेंटीना ने दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

भारत स्थित अर्जेंटीना गणराज्य के दूतावास को 16वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन 2025 के उद्घाटन सत्र में भाग लेने पर गर्व है। जो कृषि के...

Latest Articles