back to top

यूपी मेट्रो कॉर्पाेरेशन के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पतंगबाज़ी की घटनाओं में आई कमी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन (यूपीएमआरसी) के लगातार आगाह करने के बावजूद भी लॉकडाउन में मेट्रो कॉरिडोर के नज़दीक पतंगबाजी कम नहीं होने से यूपीएमआरसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पतंगबाजी कम हुई है।

लखनऊ मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में पुलिस विभाग को यूपीएमआरसी ने अवगत कराया था कि निशातगंज, बादशाह नगर, आईटी चौराहा, परिवर्तन चौक और आलमबाग़ के इलाकों में पतंगबाज़ी बहुत होती है और लखनऊ मेट्रो का उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर इन इलाकों से ही होकर गुजऱता है इसके बाद मेट्रो सुरक्षा कर्मचारियों एवं पुलिस की सक्रियता के फलस्वरूप उक्त इलाकों में मेट्रो कॉरिडोर के नज़दीक पतंगबाज़ी की घटनाएं कम हो गईं।

इस सम्बन्ध में मेट्रो के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि समस्त मेट्रो स्टेशनों में नियुक्त सुरक्षा गार्डों को सूचित करें कि मेट्रो ट्रैकालाइन के निकट पतंग उड़ाने वालों पर नजऱ रखें तथा आवश्यकता पडऩे पर 112 नंबर डायल करके सूचित कर उन पर कार्रवाई कराएं तथा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के सुरक्षा अधिकारियों को भी सूचित करें ताकि उसपर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके। इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है लेकिन लखनऊ मेट्रो के अधिकारी महामारी के साथ ही इस लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों की पतंगबाजी से भी परेशान हैं।

पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मांझे के बिजली के तारों से टकराने से मेट्रो की विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक आम दिनों में भी पतंग उड़ाने के कारण कभी-कभार ऐसे एक-दो मामले सामने आते थे लेकिन बंद की वजह से लोग जमकर पतंगबाजी का लुत्फ ले रहे हैं और इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामलों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोग कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लगाए गए देशव्यापी बंद के दौरान धातु के धागोंातारों और चाइनीज मांझे से मेट्रो कॉरिडोर के आस-पास पतंग उड़ाने से बचें, क्योंकि 25000 वॉट के वोल्टेज वाली ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) से दुर्घटना भी हो सकती है और लोग इसका शिकार होकर घायल भी हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

देहरादून। सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए...

कमिंस की वापसी के बाद भी किशन ही करें सनराइजर्स की कप्तानी: बांगड़

हैदराबाद । पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा कि पैट कमिंस की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद भी ईशान किशन को...

मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना- प्रदर्शन से दूर रहिए

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी के रुख में...

मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर सपा कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन, नेमप्लेट पर पोती कालिख और नेमप्लेट पर चप्पल मारकर व्यक्त किया आक्रोश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ निवासी सपा...

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने किया विधानसभा का घेराव

अभ्यर्थियों का दावा है कि करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है, जिससे हजारों योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह गए हैं।...

लखनऊ में भीषण ट्रैफिक जाम से हाहाकार, अटल चौक से बापू भवन तक लगा लंबा जाम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। शहर के वीवीआईपी इलाके में बुधवार सुबह हालात इतने बिगड़ गए कि...