back to top

लॉकडाउन के दौरान केंद्र द्वारा उपलब्ध कराया गया राशन तृणमूल कांग्रेस ने लूटा : ईरानी

डुमुरजुला (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया।

हावड़ा जिले में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के कार्यक्रम के लिए ईरानी को भेजा गया। दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन और शुक्रवार को इजरायली दूतावास के निकट विस्फोट के कारण शाह का राज्य का दो दिवसीय दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रैली को संबोधित किया।

ईरानी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली में कहा कि घर लौट रहे प्रवासी कामगारों के लिए गरीब रोजगार योजना के तहत देशभर में 50 करोड़ से अधिक श्रम दिवस सृजित किए गए, लेकिन बंगाल में यह नहीं हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले वर्ष कहा था कि पश्चिम बंगाल में योजना को लागू नहीं किया गया क्योंकि राज्य ने प्रवासी श्रमिकों से जुड़ा आंकड़ा साझा नहीं किया, जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अपने गृह स्थान लौट गए थे। शहरों से अपने गांवों को लौटे प्रवासी कामगारों के लिए प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष जून में रोजगार योजना की शुरुआत की थी।

ईरानी ने यहां भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ लोगों को आठ महीने तक पांच किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम दाल देने की व्यवस्था की लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान इसे लूट लिया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने जो श्रमिक स्पेशल रेलगाडय़िां चलाई थीं, उन्हें ममता बनर्जी ने कोरोना एक्सप्रेस नाम दिया था।

ईरानी ने कहा, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि देश के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे बंगाल के बेटे-बेटियों को क्या वह वायरस मानती हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में भाजपा के 130 से अधिक कार्यकर्ता मारे गए। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानी को लोग याद रखेंगे और भगवा पार्टी के लिए चुप चाप, पदम चाप, पदम चाप (भाजपा के चुनाव चिह्न कमल छाप पर चुपचाप वोट देंगे) नारे के साथ वोट करेंगे। उन्होंने दावा किया कि हालांकि बनर्जी श्री राम का त्याग कर रही हैं लेकिन बंगाल में राम राज्य आएगा।

मंत्री ने आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री ने हर राज्य को राशन कार्ड के आधार पर अनाज वितरण करने के लिए कहा था लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने इस तरह के वितरण के लिए कूपन बांटे और ये उन लोगों को दिए गए जो टीएमसी से जुड़े हुए थे। बंगाली में बोलते हुए ईरानी ने दावा किया कि असहाय लोग जब भोजन की मांग करते हुए सड़कों पर निकले तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने राशन धोखाधड़ी के आरोप में कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण भर किया लेकिन टीएमसी के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई योजनाएं गिनाईं। ईरानी ने आरोप लगाए कि टीएमसी के नेता कट मनी लेने में लगे हुए हैं जो राज्य में एक प्रथा हो गई है। रैली में टीएमसी के कई नेता भाजपा में शामिल हुए जिनमें पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे बानी सिंघा राय भी हैं। इसमें राजीब बनर्जी सहित कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...