back to top

राणा कपूर न्यायिक हिरासत में, वकील को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का डर

मुंबई। धन शोधन के आरोप में में गिरफ्तार यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को न्यायिक हिरासत में भेजे दिया गया है। हालांकि, उनके वकील ने शुक्रवार को अदालत से कहा कि वह जेल में आसानी ने कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस महीने के शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था और जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत की मांग नहीं किए जाने पर दो अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूर्व में दी गई हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने यस बैंक के अपदस्थ पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकार एवं प्रबंध निदेशक 62 वर्षीय कपूर को अदालत के समक्ष पेश किया।

न्यायाधीश ने जब पूछा कि उन्हें कोई शिकायत है तो कपूर ने कहा कि वह गत छह-सात साल से दमा के मरीज हैं और उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है एवं वह अवसाद से ग्रस्त हैं। कपूर के वकील अब्बाद पोंडा ने कहा कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाला व्यक्ति आसानी से कोरोना वायरस का शिकार हो सकता है। कपूर को बड़ी कोठरी में रखने का अनुरोध करते हुए वकील ने कहा, वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है… यह बहुत ही खतरनाक स्थिति है। अगर उन्हें वहां (जेल) भेजा जाता है तो संक्रमित हो सकते हैं जो बहुत ही गंभीर होगा।

अदालत ने कहा कि जेल प्रशासन उनकी ठीक से देखभाल करेगी और चिकित्सा अधिकारी की सलाह पर दवाएं उपलब्ध कराएगा। न्यायाधीश परशुराम जाधव ने कहा कि चूंकि ईडी को पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की जरूरत नहीं है इसलिए कपूर को न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।

ईडी के मुताबिक कपूर के कार्यकाल में 30,000 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया जिनमें से 20,000 करोड़ रुपए का ऋण डूब गया। उनपर और भी अनियमिताएं करने का आरोप है। उनके वकील ने कहा, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)भी कपूर के खिलाफ जांच कर रही है और सीबीआई अदालत के समक्ष पेश करने का वारंट हासिल कर चुकी है। सीबीआई भी कपूर का हिरासत चाहती है।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...