back to top

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने उसके पड़ोसी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक व्यवसायी की हत्या उसके पड़ोसी ने कर्ज देने से इनकार करने पर की। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है। कन्हैया को उसके तीन साथियों-प्रमोद, नंदा और अजय के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन तीनों सहयोगियों को कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने के लिए रखा गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक नरोत्तम सिंह एक पेट्रोल पंप के मालिक थे। वह सोमवार दोपहर से ही लापता थे। बाद में उनका शव एक गांव में निर्माणाधीन मकान से बरामद किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि नरोत्तम सिंह को आखिरी बार अपने पड़ोसी कन्हैया के साथ दोपहिया वाहन पर जाते हुए देखा गया था।

संदेह के आधार पर पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया और बुधवार शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान कन्हैया ने कथित तौर पर अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने मकान के निर्माण के लिए नरोत्तम सिंह से कर्ज मांग रहा था, लेकिन सिंह बार-बार मना कर रहे थे, जिससे वह नाराज हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,कर्ज देने से इनकार करने पर नाराज होकर आरोपी ने साजिश रची और अपने साथियों की मदद से हत्या को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...

बंगाल चुनाव: भाजपा का दावा, कुमारगंज से पार्टी के उम्मीदवार के साथ तृणमूल समर्थकों ने मारपीट की

कुमारगंज (पश्चिम बंगाल)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरानकुमारगंज...