back to top

कथा रंग के रंगोत्सव में दिखे रामायण के पात्र

द्वारा द्विदिवसीय रंगोत्सव कार्यक्रम का समापन
लखनऊ। कथा रंग फाउंडेशन लखनऊ द्वारा द्विदिवसीय रंगोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यक्रम का प्रारंभ जलांजलि से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित, राजेश राय, श्रीप्रकाश बाजपेई, रजनीकांत वशिष्ठ ने प्रतीकात्मक रूप से पंच नदियों के जल को सागर में मिलाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। साथ में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नूतन वशिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीता अवस्थी सचिव अनुपमा शरद रहीं। अतिथि स्वागत पौध पुस्तक और पंकज आर्ट्स द्वारा हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की गई। राम कथा पर आधारित इस रंगोत्सव में एक सोहर संगीत कमल संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। मैत्रीयी पुष्पा की कहानी ललमनियां का वाचन पुनीता अवस्थी, डा. मालविका त्रिवेदी और अनमोल मिश्रा द्वारा किया गया। गुरु शिष्य परंपरा और शिक्षा पद्धति पर परिचर्चा प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित द्वारा कौंतेय जय और अनमोल मिश्रा द्वारा की गई। प्रेमचंद की कहानी मंत्र का वाचन कनिका अशोक, कौन्तेय जय,अनमोल मिश्र,नूतन वशिष्ठ और पुनीता अवस्थी ने किया। कथा रंग की एक विशेष प्रस्तुति रामायण के स्त्री पात्र कैकेई, मंथरा , मंदोदरी और उर्मिला का नाट्य प्रस्तुति कथा रंग के सदस्य, पुनीता अवस्थी, संध्या रस्तोगी,निधि श्रीवास्तव और शुभी दुबे द्वारा की गई। सभी इस नाट्य प्रस्तुति को देखकर भावविभोर हो गये। इस नाट्य रूपांतरण की पटकथा कौंतेय जय और अनमोल मिश्राऔर द्वारिका पांडेय द्वारा लिखी गई। कार्यक्रम का समापन राम जी की आरती द्वारा किया गया। औपचारिक धन्यवाद उपाध्यक्ष पुनीता अवस्थी ने दिया।
इस अवसर पर काव्योम संस्था के छात्र छात्राओं और नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने भी प्रतिभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया। कथा रंग के सभी, सदस्य, मार्ग दर्शक और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

सुख-समृद्धि का प्रतीक बैसाखी पर्व आज, गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ। बैसाखी को फसल का त्योहार माना जाता है। इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

प्रधानमंत्री परिसीमन के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं : कांग्रेस

नयी दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों के पेश होने से ठीक एक दिन पहले सियासी गलियारों में हलचल...

जीएम मॉड्यूलर ने लखनऊ में स्मार्ट लिविंग स्टूडियो लॉन्च किया

लखनऊ।इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस और होम आॅटोमेशन के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी जीएम मॉड्यूलर ने लखनऊ में अपना ‘जीएम स्मार्ट लिविंग स्टूडियो’ लॉन्च किया है। यह...

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हिमाचल दिवस’ पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘हिमाचल दिवस’ के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पावन...