back to top

बाराबंकी में बारिश ने मचाई तबाही, मकानों और दुकानों में भरा पानी, कन्नौज में मकान गिरा, दो सगे भाइयों की मौत 

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान, बाराबंकी जिले में बीते 12 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले भर में तबाही मचा दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। उधर, कन्नौज जिले के ललकियापुर गांव में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है।

बाराबंकी में बारिश की वजह से हजारों घरों और दुकानों में पानी भर गया है। जमुरिया नाला उफनाने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। तमाम दफ्तरों, अस्पताल और थानों में भी पानी भर गया है। देर रात से बिजली गायब है ।

मौसम विभाग की ओर से अभी लगातार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह के अलावा सभी एसडीएम व पूरी प्रशासनिक मशीनरी राहत कार्य में जुट गई है। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

कन्नौज में नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने बताया कि राम सनेही का मकान कच्चा था और उनके दो पुत्र कल्लू (13) और अवनीश (17) रविवार शाम अपने घर के एक कमरे में बैठे हुए थे तभी यह हादसा हुआ। अचानक भारी बारिश के कारण मकान गिर गया। मलबे में अवनीश और कल्लू दब गए। दोनों भाइयों को पड़ोसियों ने मलबे से बाहर निकाला और उन्हें तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नायब तहसीलदार ने लेखपाल राहुल गुप्ता के साथ घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। रविवार शाम से कन्नौज में शुरू हुई वर्षा रात भर जारी रही। भारी बारिश से जिले का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा और पूरी रात बिजली भी गुल रही।

यह खबर पढ़े –लखनऊ में बारिश से अंबेडकर पार्क के सामने धंसी सड़क, यातायात प्रभावित

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...