back to top

राहुल गाँधी वोट मांगते हैं रायबरेली से और समर्थन… CM योगी ने साधा निशाना

प्रभु श्रीराम की इच्छा है कि उनका भक्त फिर बने देश का प्रधानमंत्री : योगी आदित्यनाथ

बाराबंकी/रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्री राम भी यही चाहते हैं कि उनका परम भक्त एक बार फिर देश की सत्ता संभाले। योगी ने बाराबंकी संसदीय क्षेत्र के हैदरगढ़ और रायबरेली संसदीय क्षेत्र के सरैनी में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

सरैनी में भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को चुनाव जिताने की अपील करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी वोट मांगते हैं रायबरेली से और उनको समर्थन पाकिस्तान से मिलता है। इसके पहले यहां हैदरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, चौथे चरण के मतदान के साथ ही मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना चेहरा और जाति देखे सबको विकास की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा, हमारे आराध्य प्रभु श्री राम भी यही चाहते हैं कि उनका परम भक्त एक बार फिर देश की सत्ता संभाले। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में तीसरे चरण में चली मोदी लहर अब चौथे चरण में सुनामी बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार का स्वर पूरे देश में गूंज रहा है।

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका इतिहास घोटालों का रहा है। योगी ने कहा कि ये लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं मगर सच्चाई यही है कि इनके समय लोग भूख से मरते थे, किसान आत्महत्या करता था और नौजवान पलायन करता था। योगी ने कहा, मगर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 10 साल मे जो परिवर्तन देखने को मिला है, हम सब उसके साक्षी हैं। पिछले चार साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है।

यह खबर भी पढ़े : UP: 13 लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी, 1 बजे तक 39.68 प्रतिशत पड़े वोट

रायबरेली संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, दो ही लोग मोदी जी का विरोध कर रहे हैं या तो रामद्रोही या पाकिस्तान। उन्होंने कहा, पाकिस्तान और रामद्रोहियों के स्वर एक जैसे हो गए हैं। पुलवामा में जवान शहीद हुए, उस घटना का पाकिस्तान का एक मंत्री समर्थन कर रहा था। उस समय आतंकी घटना का समर्थन करने वाला पाकिस्तान का मंत्री आज कांग्रेस के रायबरेली के प्रत्याशी (राहुल गांधी) के समर्थन में बयानबाजी करता है। योगी ने सवाल उठाया, राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं, मैं नहीं समझ पाया। उन्होंने कहा, रहेंगे (राहुल गांधी) हिंदुस्तान में, वोट मांगेंगे रायबरेली में और उनको समर्थन पाकिस्तान से मिलता है।

योगी ने लोगों से कहा, जिसको समर्थन पाकिस्तान से मिलता है, रायबरेली उसका समर्थन करेगी क्या। उन्होंने प्रियंका गांधी वाद्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का बयान पढ़ रहा था कि मोदी जी बताएं कि 10 वर्ष में रायबरेली में क्या किया। उन्होंने कहा, मैं पूछना चाहूंगा कि कांग्रेस ने 65 वर्षों में क्याकिया। बाराबंकी और रायबरेली में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...